मनोरंजन

शाहरुख और सलमान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Akshara Singh Gets Death Threat: सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा अक्षरा सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. कॉल करने वाले ने उनसे 50 लाख रुपये की मांग की है.

इस संबंध में उन्होंने बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के दानापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है, जिसमें जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

पिता ने उठाए सवाल

खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस को सोमवार (11 नवंबर) की रात यह धमकी भरा कॉल आया था. इसके अगले दिन मंगलवार को वह पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं. वह छठ का पर्व मनाने के लिए पटना आई हुई थीं.

खबरों के अनुसार, बुधवार को पटना के दानापुर थाने की पुलिस उनके घर जांच के लिए पहुंची. उनके पिता विपि​न सिंह ने आरोप लगाया कि रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद 24 घंटे बाद भी उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिली है. मालूम हो कि बीते दिनों सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

कौन हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को एक्शन ड्रामा फिल्म ‘तबादला’, राजनीतिक ड्रामा ‘सरकार राज’ और एक्शन रोमांस ‘सत्या’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. उन्हें सबसे अधिक भुगतान पाने वाली भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है. अक्षरा को ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ (हिंदी) में अपनी उपस्थिति के लिए भी जाना जाता है.

साल 2010 में आई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में उन्होंने रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद 2011 में वह ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ नाम की फिल्म में नजर आई थीं. इसके बाद पहली बार साल 2015 में वह जी टीवी पर प्रसारित हिंदी धारावाहिक ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ में नजर आई थीं. उन्होंने ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में गांधारी की भूमिका निभाई और सोनी टीवी के शो ‘पोरस’ के लिए कदिका की भूमिका दिखाई दी थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

54 seconds ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

2 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago