मनोरंजन

The Kerala Story BO Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला स्टोरी’ का जादू , ताबड़तोड़ हुई कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन

The Kerala Story Box Office Collection Day 2: सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ सिनेमा घरों में रिलीज़ हो गयी है. ये फ़िल्म इन दिनों ख़ूब चर्चा में है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म विवादों में घिरी थी, फिर इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की जा रही थी, खैर तमाम विवादों के बाद भी फिल्म 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला. पहले दिन रहा शानदार, दूसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की.

द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की चर्चा आज पूरा देश कर रहा है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोग फिल्म देखने के लिए बेताब थे. सच्ची घटना पर आधारित फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन बेहतरीन रहा और ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अब फिल्म की कमाई में दूसरे दिन भी जबरदस्त उछाल आया है.

SacNilk के शुरुआती ट्रेड्स के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 12.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि कमाई का आंकड़ा इससे कम या ज्यादा हो सकता है. ‘द केरला स्टोरी’ ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

ये भी पढ़ें- UP News: गोंडा में दिन-दहाडे हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बीच-बचाव करने आए युवक को उतारा था मौत के घाट

क्या है फिल्म की कहानी ?

यह फिल्म केरल में गैर-मुस्लिम लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर आधारित है. उस पर “गलत दावा” करने का आरोप लगाया गया था कि 32,000 महिलाएं कट्टरपंथी बन गईं और उन्हें आतंकी मिशनों में तैनात कर दिया गया. जबकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए उपयुक्त पाया, इसके रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली कई याचिकाएं दायर की गईं हैं.

द केरला स्टोरी की स्टार कास्ट

फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिका में है. चारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago