देश

बजरंग दल और कांग्रेस में आर-पार की जंग, हिंदू संगठन ने भेजा 100 करोड़ का कानूनी नोटिस, खड़गे बोले- ‘जय बजरंग बली, तोड़ दे भ्रष्टाचार की नली’

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की बजरंग दल को बैन करने की बात पर हंगामा मचा हुआ है. कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल का ये मुद्दा अब देश का मुद्दा बनता जा रहा है, क्योंकि पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हए इसे भगवान बजरंग बली (Bajrang bali) को जेल में बंद करने से जोड़ दिया है. अभी तक तो बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर लगातार जुबानी हमला बोला जा रहा है, लेकिन अब बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने इस मामले में कांग्रेस को मानहानि का नोटिस भेजा है. संगठन ने 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.

बजरंग दल (Bajrang Dal) पर प्रतिबंध को लेकर चल रहे विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि “कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे (Mallikarjun kharge) को बजरंग दल को बदनाम करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है. विहिप ने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बजरंग दल को कानूनी नोटिस देकर 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है”.

‘बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया’

बजरंग दल चंडीगढ़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे को भेजे नोटिस में कहा है कि कांग्रेस ने बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है. विशेष रूप से, इसकी तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से की गई है. विश्व हिंदू परिषद ने भी नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को “विश्व स्तर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने” की कीमत चुकानी होगी.

‘जय बजरंग बली, तोड़ दे भ्रष्टाचार की नली’

कर्नाटक में चुनाव को लेकर सियासी माहौल चरम पर है. अभी तक तो प्रधानमंत्री नरेंद्र ही जय बजरंग बली के नारे के साथ भाषण की शुरुआत और अंत कर रहे थे अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने और लगवाने लगे हैं. यह इसलिए बड़ी बात है, क्योंकि कर्नाटक चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने जीतने के बाद बजरंग दल को बैन करने का वादा किया है. इसके बाद से कांग्रेस और बजरंग दल के बीच ठनी हुई है. बजरंग दल कांग्रेस का विरोध कर रहा है. खड़गे ने अपने नारे में कहा था ‘जय बजरंग बली, तोड़ दे भ्रष्टाचार की नली’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

30 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

34 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

48 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

55 minutes ago