मनोरंजन

Bigg Boss में बेटे संग हुई मारपीट, Vishal Pandey के पेरेंट्स ने रो-रोकर लगाई गुहार, बोले- मेरे बच्चे को टारगेट…

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के घर में इस समय काफी तमाशा देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ मलिक फैमिली का अलग ड्रामा चल रहा है. बीते दिनों वीकेंड के वार में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने एंट्री की और विशाल पांडे के बारे में सबको बताया कि उसने कृतिका पर कमेंट करते हुए कहा कि उसे भाभी सुंदर लगती है.

इस बात को लेकर घर में काफी बवाल हुआ. विशाल की इस बात को लेकर अरमान को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस पर हाथ उठाते हुए एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद हर कोई इस पर रिएक्ट करता नजर आ रहा है और अरमान को घर से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं. ऐसे में अब विशाल के माता-पिता का वीडियो सामने आया है, जिसमें बेटे को थप्पड़ खाता देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

विशाल के माता-पिता ने लगाई गुहार

विशाल पांडे के थप्पड़ कांड के बाद हर कोई उनके सपोर्ट में आता नजर आ रहा है. स्टार्स से लेकर उनकी फैमली तक सभी विशाल का सपोर्ट करते हुए अरमान मलिक को शो से बाहर करने की बात कर रहे हैं. विशाल की बहन और दोस्त के बाद अब उनके माता-पिता का वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशाल के माता-पिता इस घटना के बाद से काफी परेशान हो गए हैं और उनकी मां ने रोते हुए बिग बॉस से गुहार लगाई है कि उस इंसान को घर से बाहर हो जाना चाहिए जिसने उनके बच्चे को थप्पड़ मारा है. उन्होंने अपने बच्चे को वहां पिटने के लिए नहीं भेजा है. उनकी मां का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका दिल बैठा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने कारगिल के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, शेयर किया ये पोस्ट…

पिता के आंखों से भी छलके आंसू

इसके बाद विशाल के पिता कहते हैं कि इस वीडियो को बनाने का मतलब यही है कि कल के एपिसोड में विशाल की जो पर्सनालिटी दिखाई गई है, वो वैसा नहीं है. विशाल के पापा कहते हैं कि वो जैसा है वैसा ही दिखा रहा है. विशाल का एक ही चेहरा है और उसके दो या तीन फेस नहीं है.

इसके आगे विशाल के पापा ने कहा कि विशाल पर जो आरोप लग रहे हैं. कृतिका या जो भी है आप मुझे ये बताए कि किसी की तारीफ करना कैसे गलत हो सकता है? कोई किसी के मां-बाप के लिए भी कैसे बोल सकता है. बोलते-बोलते पिता की आंखों से आंसू छलक गए और उन्होंने बिग बॉस से अरमान को बाहर निकालने की मांग की है.

मेरे बच्चे को टारगेट किया जा रहा है

विशाल की मां ने कहा जो लोग उसके पीछे पड़े हैं, उनको कोई कुछ क्यों नहीं बोलता. मेरा बेटा ही क्यों हर बार टारगेट होता है. लास्ट वीक अरमान ने उसे कितना पोक किया. उसे मच्छर, कच्चा बादाम न जाने क्या-क्या कहा. क्या हुआ अगर उसने इस पर वीडियो बनाया लाखों लोगों ने बनाया लेकिन मेरे बेटे को ही क्यों टारगेट किया गया. उसने तो कुछ नहीं कहा. आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि सही का साथ दीजिए और गलत को कभी बढ़ावा मत दीजिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

28 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

29 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

38 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

38 minutes ago