दुनिया

Israel-Gaza War: गाजा में युद्ध विराम समझौते के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रखी ये पांच शर्तें

Israel-Gaza War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्ध विराम समझौते के लिए पांच शर्तें रखी हैं. उन्होंने कहा है कि वह हमास के साथ युद्ध विराम समझौते पर तभी सहमत होंगे, जब इजरायली बंधकों की रिहाई के बाद गाजा में सैन्य अभियान फिर से शुरू करने की अनुमति उनको मिलेगी.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यस्थ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए काहिरा में वार्ता की तैयारी की जा रही है. इस बीच रविवार को नेतन्याहू ने नौ महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपनी पांच शर्तें रखीं हैं जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ये खबर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल दुनिया के तमाम देश चाहते हैं कि ये युद्ध खत्म हो जाए. तो वहीं नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि समझौते को लागू करने में इजरायल को गाजा में अपना अभियान जारी रखने की अनुमति मिलनी चाहिए, जब तक कि युद्ध के सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते.

ये भी पढ़ें-PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस में तैयारी तेज, दुल्हन की तरह सजाया गया शहर, देखें प्रधानमंत्री का पूरा शेड्यूल

हथियारों की तस्करी पर लगाई जाए रोक

नेतन्याहू ने इस बात को लेकर जोर दिया कि समझौते में यह भी शामिल किया जाए कि हमास को मिस्र से गाजा में हथियारों की तस्करी करने से रोका जाय. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उत्तरी गाजा में सशस्त्र हमास आतंकवादियों की वापसी पर भी रोक लगनी चाहिए. गाजा में अभी भी 100 से अधिक लोग बंधक हैं, जिनमें से कुछ के मारे जाने की आशंका है. इस पर नेतन्याहू ने कहा जहां तक हो सके अधिक से अधिक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित कराई जाए.

रक्षामंत्री ने की ये पुष्टि

बता दें कि रविवार को ही यानी कल इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने पुष्टि की कि इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगा, भले ही गाजा में युद्धविराम समझौता क्यों न हो जाए.

हिजबुल्ला के साथ नहीं माना जाएगा समझौता

जहांएक ओर युद्ध विराम को लेकर नेतन्याहू ने पांच शर्तों का जिक्र किया तो वहीं रक्षामंत्री गैलेंट ने ये भी कहा कि गाजा और हिजबुल्लाह के साथ उत्तरी सीमा पर संघर्ष “दो अलग-अलग क्षेत्र” हैं. इसी के साथ ही उन्होंने ये बात भी साफ की कि गाजा में अगर समझता होता है तो उससे हिजबुल्लाह के साथ समझौता नहीं माना जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

4 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

9 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

15 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

22 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

28 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

29 minutes ago