मनोरंजन

मीनाक्षी शेषाद्री और विनोद खन्ना के बीच थी खास केमिस्ट्री, सेट पर करते थे ऐसा मजाक, एक्ट्रेस ने खोले राज

Meenakshi Seshadri vinod khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री और विनोद खन्ना दोनों की जुड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. मीनाक्षी शेषाद्री और विनोद ने 80 और 90 के दशक में साथ में कई फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया. इन फिल्मों में ‘सत्यमेव जयते’ से लेकर ‘जुर्म’, ‘पुलिस’, ‘मुजरिम’ जैसी कई फिल्मों को जनता का खूब प्यार मिला.

साल 1980 से 1990 के दौरान मीनाक्षी अपने करियर के पीक पर थीं. कई इंटरव्यू में मीनाक्षी विनोद के साथ बॉन्डिंग को लेकर बात कर चुकी हैं. एक्टर की तारीफ करते हुए एक बार उन्होंने बताया था कि विनोद बहुत प्रोफेशनल एक्टर हैं और वो सेट पर काम को हमेशा मजेदार बना देते हैं.

कैसी थी विनोद खन्ना के साथ बॉन्डिंग?

हार ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया था कि उनकी और विनोद खन्ना की बॉन्डिंग काफी शानदार थी. उन्होंने बताया- जब मैं विनोद खन्ना के साथ शूट कर रही होती थी तो मेरे पिता को सेट पर आना बहुत पसंद था और लंच टाइम में दोनों बैठकर डर्टी जोक्स मारते थे. जिसके बाद हम तीनों को हंसता हुआ देखकर पूरा सेट सोचता था कि ये क्यों हंस रहे हैं. मीनाक्षी ने आगे बताया कि अपने करियर के टॉप पर होने पर भी विनोद खन्ना बहुत ही चिल थे. करियर के टॉप पर होने पर भी वो डाउन टू अर्थ थे.

ओशो को फॉलो करने के लिए छोड़ा अपना करियर

मीनाक्षी ने आगे बताया कि उन दिनों वो ओशो रजनीश की रिकॉर्डिंग्स सुना करते थे. वह मुझे भी सुनने के लिए बोलते थे लेकिन उन्होंने कभी मुझ पर दबाव नहीं बनाया. बाद में उन्होंने कविता दफ्तरी से शादी कर ली. मैंने उनकी कुछ पार्टीज अटेंड की थीं. यह मेरे लिए थोड़ा अजीब होता था क्योंकि मुझे बहुत सोशल होना पसंद नहीं है. मालूम हो कि अपनी सक्सेस के बावजूद विनोद खन्ना ने ओशो को फॉलो करने के लिए करियर छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें:Amir Khan ने एक्टिंग से संन्यास लेने का बनाया मन, लापता लेडीज की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बोले-56 की उम्र में एहसास हुआ…

एक्ट्रेस ने खोले कई राज

एक्ट्रेस ने बातों-बातों में कहा मैं नहीं कह रही कि विनोद जी मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे. लेकिन वो बहुत दयालु और कम्प्लीट इंसान थे. मजाक-मजाक में मीनाक्षी ने यह भी बताया मेरे पापा को सेट पर आना बहुत पसंद था जब मैं विनोद जी के साथ शूटिंग कर रही होती थी हम तीनों गंदे जोक्स किया करते थे. बाकी सब यह सोचकर हैरान होते थे कि हम किस बात पर हंस रह हैं. मेरे पापा के साथ रिश्ता बहुत मस्ती भरा था. हम वर्ड गेम्स खेलते थे. विनोद जी के साथ यह रिश्ता खूबसूरत हो गया था.

मीनाक्षी ने 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

बता दें मीनाक्षी शेषाद्री ने 80 और 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है. उन्होंने 17 साल की उम्र में पेंटर बाबू से डेब्यू किया था. मगर उन्हें असली पहचान जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म हीरो में काम करके मिली थी. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. मीनाक्षी के करियर की बेस्ट फिल्में मेरी जंग, दामिनी, घायल और शहंशाह हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AI की एक गलती और छिड़ जाता तीसरा विश्वयुद्ध, आमने-सामने आ गए थे चीन और अमेरिका, कैसे बची दुनिया?

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के AI चैटबॉट ने चीनी जहाज में न्यूक्लियर कंपोनेंट होने की गलत…

15 minutes ago

कहीं सूखा तो कहीं जलप्रलय! वायुमंडल में घुट रहा धरती का दम, वैज्ञानिकों की चेतावनी- अब नहीं संभले तो सब खत्म

Global Warming: वायुमंडल में बढ़ते कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा का सीधा असर हमारे मौसम,…

35 minutes ago

‘सनातन परंपरा को अपमानित करने का रचा जा रहा षड्यंत्र…’ हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के 'हिंदू सांप्रदायिकता' वाले बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ…

55 minutes ago

टेलफोर्ड में सिख बस ड्राइवर पर हमला, आरोपी ने बस पर किया कब्जा; 10 मिनट में गिरफ्तार

UK Bus Driver Attack Telford: ब्रिटेन के टेलफोर्ड में एक शख्स ने सिख बस ड्राइवर…

58 minutes ago

Hamid Ansari Statement: नेहरू के पुराने बयान का जिक्र, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता पर सियासी घमासान

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में एजी नूरानी…

1 hour ago