उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट के विशाल परिसर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. कार्यक्रम का आयोजन 25 से 29 सितम्बर के बीच होगा. इसमें खादी केंद्रित फैशन शो कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में 66 से अधिक देशों के खरीदार और 2500 एक्जीबिटर्स पंजीकरण करा चुके हैं.
इसी बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण के आयोजन की तैयारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समीक्षा की. उन्होंने प्रदेश के प्रमुख विभागों को निर्देश दिया है कि वो कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करें. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के ‘क्राफ्ट, और कल्चर’ का पूरी दुनिया साक्षात्कार करेगी. इसका दूसरा संस्करण ‘सोर्सिंग का अद्वितीय मंच’ थीम पर आधारित होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक देशों से लोग इस आयोजन के प्रति उत्साहित हैं और इसमें शामिल होने आ रहे हैं. ऐसे में इसकी महत्ता के दृष्टिगत आयोजन में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न राज्यों में रोड शो आयोजित किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-कांग्रेस पर भड़कीं मायावती…खरगे के इस दावे पर बोलीं- “बाबा साहेब को जाता है आरक्षण का पूरा श्रेय”
मुख्यमंत्री योगी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं को ट्रेड शो भ्रमण कराने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय इस महत्वपूर्ण ट्रेड शो के दौरान हर दिन एक विशेष थीम पर नॉलेज सेशन भी आयोजित किए जाएं. इरडा के सहयोग से बीमा सेक्टर पर सत्र आयोजित किया जाए, इसी प्रकार, नवाचार और स्टार्टअप को लेकर प्रदेश में हुए प्रयासों पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित हों. उत्तर प्रदेश की कला संस्कृति को प्रदर्शित करती हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कराई जाएं, साथ ही सभी के लिए उत्तर प्रदेश के जायकेदार व्यंजनों से परिचय कराते विशेष स्टॉल लगाए जाएं.
उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बड़े उद्योग, आईटी/आईटीईएस, एमएसएमई, स्टार्ट अप, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन व संस्कृति, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ओडीओपी जैसे सेक्टरों के उद्यमियों, आंत्रप्रेन्योर, विनिर्माताओं और निर्यातकों के लिए वैश्विक मंच उपलब्ध कराएगा. इसे भव्य स्वरूप देने में कोई कसर न रखी जाए.
सीएम योगी ने कहा कि ट्रेड शो के सफल आयोजन में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, उद्योग प्रोत्साहन एवं आंतरिक व्यापार विभाग और एमएसएमई मंत्रालय की ओर से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है. अधिकाधिक देशों में तैनात भारतीय राजदूतों/उच्चायुक्तों से लगातार संवाद बनाते हुए और अधिक विदेशी खरीदारों, उद्यमियों, कंपनियों को आमंत्रित किया जाए. यह मल्टीसेक्टोरल ट्रेड शो हमारे स्थानीय उद्यमियों, उत्पाद और शिल्प को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने में बड़ा सहायक बनने जा रहा है.
सीएम योगी ने बताया कि इस साल ट्रेड शो में ‘वियतनाम’ पार्टनर देश के रूप में सहयोग कर रहा है. ट्रेड शो में वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित होगा. वियतनाम के उच्च कोटि के उत्पाद ट्रेड शो में प्रदर्शित किए जाएंगे. इसी के साथ ही, वियतनाम की सांस्कृतिक मंडली का भी प्रदर्शन होगा. आगंतुकों को वियतनाम और भारतीय व्यंजनों का लुत्फ भी मिल सकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…