मनोरंजन

मुन्नाभाई MBBS के लिए Sanjay Dutt नहीं बल्कि ये एक्टर थे पहली पसंद, इस वजह से संजू बाबा की यूं बदल गई किस्मत

Munna Bhai MBBS: राजकुमार हिरानी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार फिल्मों से अनोखी पहचान बनाई है. हिरानी ने अपने करियर में ऐसी फिल्में बनाई जिनके लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड्स तक जीते हैं. उनकी किसी भी फिल्म पर नजर डाले तो सब एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्में की है.

राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ को आज भी लोग याद करते हैं. इस फिल्म ने संजय दत्त और अरशद वारसी के करियर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले इस फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार कौन निभाने वाले थे? हाल ही में फिल्म के डायलॉग लिखने वाले लेखक अब्बास टायरवाला ने इस बारे में खुलासा किया है.

मुन्नाभाई MBBS के लिए ये एक्टर थे पहली पसंद

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अब्बास ने बताया कि फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार शाहरुख खान निभाने वाले थे. जब शाहरुख खान इस किरदार के लिए साइन किए गए थे, तब मकरंद देशपांडे को सर्किट का रोल निभाने के लिए चुना गया था. उन्होंने बताया कि उस समय सर्किट का नाम ‘खुजली’ रखा गया था, जो कि बाद में अरशद वारसी द्वारा निभाए गए किरदार का नाम बना.

सर्किट का नाम रखा गया ‘खुजली’

अब्बास ने आगे कहा, ‘जब फिल्म का लेखन हो रहा था, तब सर्किट का नाम ‘खुजली’ रखा गया था. जब शाहरुख खान इस फिल्म का हिस्सा बने थे, तब मकरंद ने भी कुछ सीन पर काम किया था. लेकिन फिर संजय दत्त का नाम जुड़ गया और अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाया.’

जब अब्बास से पूछा गया कि क्या सेट पर संवाद बदलने से फिल्म पर असर पड़ता है तो उन्होंने कहा, ‘कई बार ये फिल्म के लिए फायदेमंद होता है और कई बार नुकसान भी. लेकिन ‘मुन्ना भाई’ के मामले में बदलाव ने फिल्म को काफी यागदार बना दिया.’

ये भी पढ़ें: ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय की बहन कभी मॉडलिंग में थीं सबकी ‘गुरु’, फिर बन गईं साध्वी, अपनाया सादा जीवन

इस वजह से शाहरुख खान नहीं कर पाए फिल्म

आपको बता दें एक इंटरव्यू में मकरंद देशपांडे ने भी इस फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए थे। उन्होंने बताया कि पहले शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन चोट की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी. मकरंद ने कहा, ‘राजू ने मुझसे 56 दिन मांगे थे, जो मेरे लिए संभव नहीं था. मैंने हमेशा अपने समय को प्राथमिकता दी है मेरे लिए पॉपुलेरिटी या दौलत से ज्यादा कीमती है मेरा समय.’

संजू बाबा की यूं बदल गई किस्मत

बता दें, दर्शकों को मुन्ना भाई MBBS फिल्म बेहद पसंद आई थी. यही वजह थी कि रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. यह साल 2003 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. जिसकी वजह से संजू बाबू रातों रात सुपरस्टार बन गए थे.

वहीं, दूसरी ओर संजय दत्त अब लगातार निगेटिव रोल से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. वह इन दिनों साउथ की फिल्मों में ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं. वह इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड कन्नड़ फिल्म ‘KD’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. उनकी यह फिल्म इसी साल 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago