यूटिलिटी

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अब हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए, सरकार की सुभद्रा योजना में इस तारीख तक आएगी किस्त

Subhadra Yojna: महिलाओं को फाइनेंशियली मजबूत करने के लिए सरकार आए दिन कोई न कोई योजना शुरू करती रहती है. इन्ही में से एक सुभद्रा योजना का नाम भी शामिल है. इस योजना के तहत महिलाओं के हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. ये 10 हजार रुपये दो किश्तों में दिए जाएंगे.

17 सितंबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी के मौके पर इस योजना की शुरुआत की गई, जो ओडिशा के महिलाओं के लिए एक खास स्‍कीम है. ये भारत की सबसे बड़ी महिला केंद्रित योजना मानी जा रही है. इस योजना से ओडिशा की 1 करोड़ महिलाओं को फायदा होगा. ऐसे में आइए जानते हैं ये दोनों किश्त कब जारी की जाएगी.

सुभद्रा योजना की कब आएगी किश्त?

सुभद्रा योजना में महिलाओं को पांच साल यानी 2024 से लेकर 2029 तक फाइनेंशियल हेल्प मिलेगी. योजना में महिलाओं को 10,000 रूपए दो किस्तों में दिए जाएंगे. पहली किश्त 5 हजार रुपये राखी पूर्णिमा के दिन और दूसरी किश्त 5 हजार रुपये अंतराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को दी जाएगी. यह पैसा सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजा जाएगा. योजना के शुरू होते ही 10 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में रकम जमा कर दी गई है.

कौन कर कर सकता है अप्लाई?

इस योजना में आवेदन के लिए महिला का ओडिशा की मूल निवासी होना जरुरी है. महिला का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के तहत राशन कार्ड में जुड़ा हो. महिला की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस योजना का लाभ 21 साल से लेकर 60 साल की महिलाएं ही ले सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधा 2 लाख रुपये का होगा फायदा, 14 साल बाद मिला मौका

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन सुभद्रा पोर्टल पर जाना होगा.
  • वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, सामान्य सेवा केंद्र पर जाना होगा.
  • यहां प्रिंटेड फॉर्म फ्री में दिए जाएंगे. इस फॉर्म को भरकर पास के ही कॉमन सर्विस सेंटर में जमा करना होगा.
  • फॉर्म जमा होने के बाद सरकार अपने डेटाबेस से जांच करेगी. अगर फॉर्म में किसी तरह की गलती पाई जाती है तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  • इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी.

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

जो महिला टैक्स भर्ती है वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है. अगर कोई महिला सरकार की किसी योजना के तहत 1500 रुपये महीना या सालाना 18 हजार से ज्यादा पेंशन मिलता है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं. स्कॉलरशिप का लाभ उठा रही महिलाऐं इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

4 minutes ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

29 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

51 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago