मनोरंजन

इस एक्टर की पत्नी है हिन्दू ,मां सिख, पिता क्रिश्चियन, तो भाई ने कबूला इस्लाम धर्म, क्या आप जानते हैं इनका नाम?

Vikrant Massey Family: विक्रांत मैसी, जो बॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर हैं, उन्होंने हाल ही में अपने परिवार के धर्मिक विविधताओं (Religious Diversities) के बारे में खुलकर बात की है. जी हां उनका परिवार एक अनोखा उदाहरण पेश करता है, जहां हर सदस्य अलग-अलग धर्मों का पालन करता है. विक्रांत ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके परिवार में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों के फॉलोवर्स रहते हैं और यह विविधता उनके जीवन का एक अहम हिस्सा है.

सभी धर्मों का करते हैं आदर (Vikrant Massey Family)

विक्रांत के परिवार में उनकी मां आमना सिख हैं, जबकि उनके पिता जॉली क्रिश्चियन हैं. विक्रांत ने बताया कि उनकी श्रद्धा का कोई एक धर्म नहीं है, उनका घर अलग-अलग धर्मों का प्रतीक है. वे खुद पूजा करते हैं और घर में मंदिर भी है. विक्रांत का मानना है कि धर्म का सम्मान करना चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि किसी एक धर्म को ही सही माना जाए. एक्टर मानते हैं कि वे भारतीय हैं और सभी धर्मों का आदर करते हैं.

परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं सारे त्यौहार

बता दें एक इंटरव्यू के दौरान, विक्रांत ने यह भी बताया कि उनके भाई ने 17 साल की उम्र में इस्लाम कबूल किया था. विक्रांत ने कहा, ‘मेरी पत्नी शीतल हिंदू ठाकुर हैं और मेरे बेटे का नाम वरदान है. हम सब त्योहारों को एक साथ मनाते हैं, जैसे दिवाली, ईद और क्रिसमस. हमारे घर में विविधता का हर रंग मौजूद है.’

यह भी पढ़ें : Hera Pheri 3 से लेकर Pathan 2 तक बॉलीवुड की इन सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस, जानें मूवीज के नाम

‘द साबरमती रिपोर्ट’ (Vikrant Massey Family)

वहीं इस समय विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ भी में है. फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बता दें यह फिल्म 2002 में गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर आधारित है, जिसमें साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल थी. इस फिल्म में विक्रांत के अलावा एक्ट्रेस राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. फिल्म का उद्देश्य उस घातक घटना के संदर्भ में सच्चाई को उजागर करना है, जो देश के इतिहास का एक दुखद हिस्सा बनी.

Uma Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

12 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago