वास्तु शास्त्र.
Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष महत्व दिया गया है. वास्तु शास्त्र में इंसान की आदतों से जुड़ी कुछ बातों का भी जिक्र किया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ आदतें ऐसी हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो रोजाना की कुछ आदतें ऐसी हैं जो घर में दरिद्रता लाती हैं. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए कि व्यक्ति की किन आदतों की वजह से घर में दरिद्रता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना वास्तु दोष उत्पन्न करता है. जानकार बताते हैं कि बिस्तर सोने के लिए होता है न का भोजन के लिए. सनातन धर्म में भोजन का संबंध माता अन्नपूर्णा से माना गया है. बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से है. यही वजह है कि शास्त्रों के जानकार शाम के बाद घर में झाड़ू लगाने से मना करते हैं. रात में झाड़ू लगाना अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. ऐसे में इस आदत को छोड़ देना चाहिए.
वास्तु शास्त्र में रात के समय कपड़ों को धोना निषेध है. रात में कपड़ों की धुलाई करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके अलावा इस आदत से घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक असर होता है.
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किचन में रात के समय जूठे बर्तनों को छोड़ना अशुभ है. किचन में माता अन्नपूर्णा का वास होता है. इसलिए वास्तु शास्त्र के जानकार रात के समय किचन में जूठे बर्तन को छोड़ने से मना करते हैं. इस बुरी आदत से घर में धन-दौलत की कमी होने लगती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद धन का लेनदेन नहीं करना चाहिए. शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि शाम के समय ऐसा करने से कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है. इसलिए, सूर्यास्त के बाद ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…