मनोरंजन

नक्सलियों से रहा रिश्ता बिग बी-रेखा की फिल्म में स्पॉटबॉय बने ये दिग्गज सुपरस्टार, जानें कैसे बने इंडस्ट्री के डिस्को डांसर

Mithun Chakraborty Birthday Special: बॉलीवुड में डिस्को डांसर के नाम से मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी मेहनत से लोगों के दिलों में खूब पहचान बनाई है. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. आज वो जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत किया है. अपनी एक्टिंग के अलावा वह अपने डांस के लिए भी चर्चा में रहे.

लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी था जब उनका नाम नक्सलवाद से जुड़ा था. लेकिन भाई की मौत के बाद उन्होंने यह रास्ता छोड़ दिया. माना जाता है कि कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद वो काम की तलाश में थे. इस दौरान उनका रुझान नक्सलवाद की तरफ हो गया. ऐसे में आज हम आपको मिथुन चक्रवर्ती के 74वां जन्मदिन के मौके पर बताएंगे कि फिल्मों में उनका सफर कैसे शुरू हुआ. आइए जानते हैं.

बिग बी-रेखा की फिल्म में बने स्पॉटबॉय

मिथुन चक्रवर्ती पढ़ाई में पीछे नहीं थे. उन्होंने बीएससी तक की पढ़ाई की थी. हालांकि एक्टर नक्सलवाद में शामिल हो गए थे लेकिन एक हादसे ने उन्हें तोड़कर रख दिया था. उनके भाई की एक हादसे में मौत हो गई थी. इसके बाद वे नक्सलवाद छोड़कर घर आ गए. मिथुन चक्रवर्ती एक्टर बनने का सपना देखने लगे थे. इसके लिए उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एडमिशन लिया.

यहां से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और फिर काम की तलाश में निकल पड़े. जिसके बाद उन्हें रेखा और अमिताभ बच्चन का स्पॉटबॉय बनने का मौका मिला. शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन फिल्म दो अनजाने की शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने रेखा और बिग बी के लिए स्पॉटबॉय के रुप में काम किया था.

ये भी पढ़ें:‘द बॉयज’ से लेकर ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ तक… इस वीकेंड OTT पर मिलेगा रोमांस, धमाल मचाएंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

इस फिल्म ने रातों-रात बना दिया सुपरस्टार

इस बीच भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) की डायरेक्टर मृणाल सेन ने उन्हें देखा और अपनी फिल्म ‘मृगाया’ में मिथुन को कास्ट कर लिया. आपको बता दें कि फिल्मों में आने के बाद एक्टर ने अपना नाम मिथुन रखा था. इससे पहले उनका नाम गौरांग चक्रवर्ती हुआ करता था. हालांकि पहली फिल्म के बाद भी उनका स्ट्रगल खत्म नहीं हुआ. उनकी किस्मत बदली साल 1979 में जब फिल्म ‘सुरक्षा’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. इसके बाद मिथुन दा के पास काम की लाइन लग गई.

ऐसे बने इंडस्ट्री के डिस्को डांसर

साल 1989 में मिथुन चक्रवर्ती की लगातार 19 फिल्में रिलीज हुई जिसके बाद उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया. उनका ये रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है. इसके बाद मिथुन की फिल्म आई डिस्को डांसर जिसके बाद वो इंडस्ट्री के डिस्को डांसर बन गए. इस फिल्म से एक्टर फेमस तो हुए साथ में उनकी इस फिल्म ने उस समय पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया. अपने पूरे करियर में मिथुन चक्रवर्ती हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, भोजपुरी और ओडिया समेत करीब 350 से अधिक फिल्में कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago