देश

Bakrid-2024: अरब देशों सहित इन मुल्कों में आज मनाई जा रही है बकरीद, जानें भारत में है कब?

Eid ul-Adha 2024: इस्लाम के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद-अल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानी बकरीद (Bakrid-2024) को लेकर भारत सहित दुनिया भर में तैयारी की जा रही है. जहां भारत में इस त्योहार को 17 जून यानी कल मनाया जाएगा तो वहीं सऊदी अरब सहित कतर, जॉर्डन, कुवैत, यूएई और अन्य खाड़ी मुल्कों में भी आज ही बकरीद मनाई जा रही है. तो वहीं अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन सहित पश्चिम के कई देशों में भी आज ही ये त्योहार मनाया जा रहा है.

बता दें कि मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बकरीद को लेकर घोषणा की है कि बकरीद की लखनऊ में 17 जून को सुबह 10 बजे नमाज पढ़ी जाएगी. उन्होंने नमाज में शिरकत करने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वह सड़क पर नमाज ना पढ़ें. तय स्थान पर ही नमाज पढ़ी जाए.

ये भी पढ़ें-Hijab Ban: कॉलेज में हिजाब बैन के खिलाफ नौ छात्राओं ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, लगाए ये आरोप

यहां आज मनाई जा रही है बकरीद

मालूम हो कि ईद-अल-अजहा धू-अल-हिजाह की 10 तारीख को मनाया जाता है. फिलहाल इस त्योहार को दुनिया के तमाम हिस्सों में अलग-अलग तारीख पर मनाया जाता है क्योंकि ये त्योहार भी चांद दिखने पर निर्भर करता है. इसीलिए सऊदी अरब में 6 जून को धू-अल-हिजाह महीने की शुरुआत दिखाते हुए चांद दिखा था. इस तरह से वहां पर 16 जून यानी आज ही बकरीद मनाई जा रही है. इसके अलावा कतर, यूएई, कुवैत, जॉर्डन और अन्य खाड़ी मुल्कों में भी आज ही इस त्योहार का सेलिब्रेशन हो रहा है. कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य पश्चिमी मुल्कों में भी रविवार को ही इस त्योहार को मनाया जा रहा है.

केरल सहित पूरे भारत में कल है बकरीद

भारत के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, अन्य दक्षिण एशियाई देशों और दक्षिण अफ्रीका में बकरीद खाड़ी मुल्कों से एक दिन बाद यानी 17 जून, 2024 को मनाई जाएगी. क्योंकि इन देशों में 07 जून को धू-अल-हिजाह का चांद देखा था. यहां पर एक बात और गौर करने वाली है कि जम्मू-कश्मीर और केरल जैसे दो राज्यों में ईद-उल-फित्र का त्योहार भारत के अन्य हिस्सों से एक दिन पहले मनाया जाता है लेकिन ईद-अल-अजहा के मामले में ऐसा नहीं है. इस तरह से पूरे भारत में बकरीद कल ही मनाई जाएगी.

नमाज की तैयारी जारी

बता दें कि बकरीद को देखते हुए उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में तैयारी जारी है. यूपी में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने बकरीद की तैयारियों को लेकर मस्जिदों के आस-पास सफाई के और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दे दिए हैं. साथ ही नमाजियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कि जाने का निर्देश भी प्रशासन को दिया है. बता दें कि इस वक्त यूपी सहित देश के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि नमाज केवल मस्जिद के अंदर होगी. किसी भी दशा में नमाज सड़क पर संपन्न नहीं होगी. इसके अलावा यूपी में कुर्बानी के लिए स्थान भी निर्धारित किया गया है और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं करने का आदेश दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

16 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago