Kala Jathedi Anuradha Chaudhary
Kala Jathedi Anuradha Chaudhary: इस समय सोशल मीडिया पर लेडी डॉन अनुराधा चौधरी (Anuradha Chaudhary) और गैंगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jathedi) उर्फ संदीप चर्चाओं में बनी हुई है. दोनों आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं. लेडी डॉन के नाम से बात तो साफ है कि अनुराधा का क्या पेशा है. जी हां आप लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी रियल लाइफ पर एक वेब सीरीज बन चुकी है, जिसका नाम है ‘रंगबाज’ ( Rangbaaz). बता दें ये उनका काल्पनिक नाम था, लेकिन ये कहानी सच्ची थी. वहीं अब अनुराधा गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप के साथ शादी करने जा रही हैं.
सभी जानते हैं कि अनुराधा चौधरी और आनंदपाल क्राइम की दुनिया के फेमस नामों में से एक हैं. इस दोनों पर चर्चित वेब सीरीज ‘रंगबाज’ सीजन 2 बन चुकी है, जिसमें आनंदपाल का किरदार जिमी शेरगिल ने निभाया था और अनुराधा चौधरी का किरदार गुल पनाग ने निभाया था. इस रिरिज में दिखाया गया है कि दोनों के बीच नजदीकियां आ गए थीं और वो साथ रहने लगे थे. हालांकि रियाल लाइफ में अनुराधा ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है.
वहीं हाल ही में काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की लव स्टोरी के बारे में खबर सामने आई थी कि, करीब तीन साल पहले दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी, जब दोनों अलग-अलग जुर्म के मामले में वॉन्टेड थे और फरार चल रहे थे. इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था और दोनों ने चुपके से हरिद्वार में शादी भी कर ली थी, लेकिन कहा जा रहा है कि, घरवालों के अरमानों को देखते हुए एक बार फिर से दोनों सार्वजनिक रूप से शादी करने जा रहे हैं. फिलहाल इस शादि को क़ानून की नजर में भी एक रिश्ते का नाम देने के लिए किया जा रहा है.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…