Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गैंगस्टर काला से शादी करने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की जिंदगी पर बन चुकी है ये वेब सीरीज, जानें नाम?

Kala Jathedi Anuradha Chaudhary: आप लेडी डॉन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी रियल लाइफ पर एक वेब सीरीज बन चुकी है…

Kala Jathedi Anuradha Chaudhary

Kala Jathedi Anuradha Chaudhary

Kala Jathedi Anuradha Chaudhary: इस समय सोशल मीडिया पर लेडी डॉन अनुराधा चौधरी (Anuradha Chaudhary) और गैंगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jathedi) उर्फ संदीप चर्चाओं में बनी हुई है. दोनों आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं. लेडी डॉन के नाम से बात तो साफ है कि अनुराधा का क्या पेशा है. जी हां आप लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी रियल लाइफ पर एक वेब सीरीज बन चुकी है, जिसका नाम है ‘रंगबाज’ ( Rangbaaz). बता दें ये उनका काल्पनिक नाम था, लेकिन ये कहानी सच्ची थी. वहीं अब अनुराधा गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप के साथ शादी करने जा रही हैं.

अनुराधा चौधरी पर बन चुकी है ये वेब सीरीज (Kala Jathedi Anuradha Chaudhary)

सभी जानते हैं कि अनुराधा चौधरी और आनंदपाल क्राइम की दुनिया के फेमस नामों में से एक हैं. इस दोनों पर चर्चित वेब सीरीज ‘रंगबाज’ सीजन 2 बन चुकी है, जिसमें आनंदपाल का किरदार जिमी शेरगिल ने निभाया था और अनुराधा चौधरी का किरदार गुल पनाग ने निभाया था. इस रिरिज में दिखाया गया है कि दोनों के बीच नजदीकियां आ गए थीं और वो साथ रहने लगे थे. हालांकि रियाल लाइफ में अनुराधा ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है.

यह भी पढ़ें : ऑस्कर्स के स्टेज पर जॉन सीना के न्यूड होने से लेकर इस एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी के ऐलान तक, यहां देखें इवेंट के स्पेशल मोमेंट

ऐसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

वहीं हाल ही में काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की लव स्टोरी के बारे में खबर सामने आई थी कि, करीब तीन साल पहले दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी, जब दोनों अलग-अलग जुर्म के मामले में वॉन्टेड थे और फरार चल रहे थे. इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था और दोनों ने चुपके से हरिद्वार में शादी भी कर ली थी, लेकिन कहा जा रहा है कि, घरवालों के अरमानों को देखते हुए एक बार फिर से दोनों सार्वजनिक रूप से शादी करने जा रहे हैं. फिलहाल इस शादि को क़ानून की नजर में भी एक रिश्ते का नाम देने के लिए किया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital