लाइफस्टाइल

दूध के साथ ये 5 चीजें शरीर पर जहर की तरह कर सकती हैं असर, जानें कितना खराब है ये कॉम्बिनेशन

Foods To Avoid Consuming With Milk: दूध हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता हैं. इसमें सेहत बनाने वाला कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई मिनरल्स होते हैं. लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन अगर दूध के साथ किया जाए, तो ये सेहत पर गंभीर असर डाल सकता हैं. इसलिए ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं दूध के साथ कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए.

दूध और नमक- Milk and Salty Food

कुछ लोग नमकीन नाश्ते के साथ दूध का सेवन करते हैं. लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह शरीर में वात और पित्त का संतुलन बिगाड़ सकता है. इसके कारण आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है. साथ ही, आपको कब्ज, दस्त, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है.

दूध और लहसून-प्याज- Milk and Onion

अगर आप दूध के साथ किसी लहसून-प्याज की डिश लेते हैं, तो इससे आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है. इस कॉम्बिनेशन के कारण पेट में एसिड बढ़ने लगता है. पहली बार में यह आपको नुकसान नहीं करेगा. लेकिन इसकी आदत होने से आपको परेशानी हो सकती है.

दूध और खट्टे फल- Milk and Citrus Fruits

खट्टे फलों जैसे कि नींबू, स्ट्राबेरी और संतरे में विटामिन-सी और नेचुरल एसिड होता है. जब हम दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में वात बिगड़ जाता है. इस कॉम्बिनेशन के कारण पाचन क्रिया भी खराब होने लगती है.

दूध और दही- Milk and Curd

कुछ लोग स्मूदी बनाने के लिए दूध और दही दोनों चीजें इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपके शरीर को नुकसान कर सकता है. दोनों की तासीर अलग होने के कारण इससे आपका पाचन भी खराब हो सकता है. इसलिए दूध और दही को कभी एक साथ न लें.

दूध और मछली- Milk and Fish

दूध के साथ किसी भी नॉनवेज खाद्य पदार्थ का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. खासकर मछली के सेवन के साथ यह ज्यादा नुकसानदायक होता है. इससे आपका वात-पित्त असंतुलित हो जाता है. साथ ही आपको पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

6 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

11 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

13 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

23 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

33 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

35 minutes ago