Ulajh Trailer Release
Ulajh Trailer Release: जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘उलझ का दमदार ट्रेलर जारी किया गया. 2 मिनट 23 सेकंड के इस ट्रेलर में कहानी है देश की सबसे युवा हाई डिप्टी कमिश्नर के किरदार में नजर आ रही जान्हवी कपूर की. इस ट्रेलर में सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा तीनों का मिश्रण देखने को मिल रहा है.
नेशनल अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर सुहाना भाटिया का किरदार निभा रही हैं. उनके सलेक्शन पर सवाल खड़े होते हैं. कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि सुहाना की नियुक्ति में नेपोटिज्म का काफी हाथ है, क्योंकि वह एक समृद्ध परिवार से हैं. वह अपने विभाग में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करती हैं.
ट्रेलर में दिखाया गया है कि जान्हवी लंदन एंबेसी की एक खबरी की तलाश में निकलती हैं और खुद ही उसके जाल में फंस जाती हैं. अपने ऊपर लगे देशद्रोह का आरोप हटाने के लिए और देश की रक्षा करने के लिए वह उन लोगों से भी भिड़ती हैं, जिन्होंने उन्हें और उनके देश को धोखा दिया है.
यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस Rakul Preet Singh के भाई अमनप्रीत ड्रग्स केस में गिरफ्तार, 35 लाख रुपये की कोकीन और अन्य सामान जब्त
आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘हर किसी के पास एक कहानी है. हर कहानी के सीक्रेट्स हैं. हर सीक्रेट में ट्रैप है. इस ‘उलझ’ को सुलझाना आसान नहीं है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…