उर्फी जावेद(फोटो इंस्टाग्राम)
Urfi Javed Dress: उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया में फैशन और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अपने फैशन सेंस की वजह से वह लगातार ट्रोल होती रहतीं हैं. कई बार उर्फी जावेद अपने बयानों की वजह से भी लोगों के निशाने पर आ जातीं हैं. उर्फी जावेद अब खुद मानतीं हैं कि वो पहले से ज्यादा बोल्ड और बिंदास हो गईं हैं और अब वो ट्रोलिंग करने वालों से निपटना अच्छे से जानतीं हैं. अब एक बार फिर उनका वहीं दमदार अंदाज नजर आ रहा है. उनके कपड़ों पर कमेंट करने वालों को उन्होंने खूब खरी-खोटी सुना दी है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में पहुंचीं उर्फी जावेद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में उर्फी कह रही हैं- ‘लोग कहते हैं कपड़े नहीं पहनती तो तुम्हारे बाप का क्या जा रहा है. अपना काम करो ना, तुम पहनो, अपनी बहु को अपनी बेटी को पहनाओ, मैं तुम्हारी कुछ लगती नहीं फिर भी बोलते हैं कपड़े नहीं पहने हैं’.
उर्फी जावेद अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. कभी अतरंगी अंदाज से सुर्खियां बंटोरती हैं तो कभी टॉपलेस होकर खिंचवा लेती हैं ऐसी ऐसी तस्वीरें कि देखने वालों के होश ही उड़ जाएं. समय के साथ-साथ उर्फी और भी बोल्ड होती जा रही हैं. हाल ही में हाथ में ग्लास लेकर न्यूड फोटो खिंचवाने वालीं उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी.
ये भी पढ़ें- Bhediya Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘भेड़िया’ ने पहले दिन ही मचाया तहलका, कमाए इतने करोड़
इससे पहले मोबाइल से खुद को ढके हुए ये हसीना कुछ इस अंदाज में दिखीं थी जिसे देखकर साफ हो गया कि ये कोई कर सकता है तो वो उर्फी जावेद ही हैं.
फिलहाल उर्फी स्पलिट्सविला 14 में खूब चर्चा में हैं और शो में दमदार कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं जो दूसरी कंटेस्टेंट पर भारी पड़ रही हैं.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…