देश

BENGALURU: मेड संग रासलीला कर रहा था बुजुर्ग, आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

Bengaluru: बेंगलुरु से सामने आए मामले ने सभी को हैरान करके रख दिया है. जहां एक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे प्लास्टिक बैग में पड़ा हुआ मिला. ये घटना बेंगलुरु के जेपी नगर की है. जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो सभी के होश उड़ गए. पुलिस ने बताया कि इस शख्स की मौत अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाते समय हुई थी. शख्स की उम्र 67 साल की थी. शख्स को संबंध के समय एपिलेप्टिक अटैक (मिग्री का दौरा) आया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसके शव को गर्लफ्रेंड ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर ठिकाने लगा दिया. शख्स की गर्लफ्रेंड को घर की मेड बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की मौत के बाद नौकरानी ने अपने पति और भाई की मदद से उस शख्स की लाश को चादर और प्लास्टिक से कवर करके ठिकाने लगा दिया था. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया है कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऐसा किया था.

पोते को क्लास छोड़कर गया था नौकरानी के घर

पुलिस ने खुलासा किया कि बुजुर्ग का अपनी नौकरानी के साथ चक्कर चल रहा था और उस दिन वो शख्स अपने घर से निकला था. जिसके बाद उसने अपने पोते को बैडमिंटन क्लास में छोड़ा और सीधे अपनी गर्लफ्रेंड (नौकरानी) के घर चला गया. फिर उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन कर बताया कि वो घर थोड़ा देर से लौटेंगे, लेकिन देर रात तक वो वापस घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था. इसके बाद घर वालों ने सुब्रमण्यनगर पुलिस थाने में बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि संबंध बनाते समय बुजुर्ग के सीने में दर्द हुआ और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. इसके बाद वो घबरा गई और शव को छुपाने के बारे सोचने लगी. फिर उसने अपने पति और भाई के साथ मिलकर बुजुर्ग की लाश को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भर कर सड़क किनारे फेंक दिया था.

ये भी पढ़े– UP News: 5 दर्जन पुलिसकर्मियों के बीच चढ़ी दलित बेटी की बारात, दबंगों के डर से पिता ने लगाई थी गुहार

35 सालों से था संबंध

इस पूरे मामले में ये भी खुलासा हुआ है कि मृतक शख्स का बेंगलुरु में 35 साल की एक महिला के साथ अफेयर था. 16 नवंबर को शाम करीब 5 बजे वह उसके घर गया और तभी संबंध बनाते समय उसकी मौत हो गई.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

7 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

7 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

10 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

14 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

28 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

33 minutes ago