मनोरंजन

Urfi Javed को मिली रेप और जान से मारने की धमकी, व्हाट्सऐप पर आई कॉल, शिकायत दर्ज

Urfi Javed Police Case:  उर्फी जावेद हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी  रहती हैं. अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी जावेद का नाम आए दिन सुर्खियों में रहता है. लेकिन उर्फी जावेद को लेकर एक नया मामला सामने आया है. जहां व्हाट्एप कॉल के जरिए एक युवक ने रेप करने और जान से मारने की धमकी दी है. इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. ऐसी धमकियां उर्फी जावेद को पहली बार नहीं मिली है. इससे पहले भी उर्फी जावेद को कई बार धमकियां देने के मामले सामने आ चुके हैं.

उर्फी जावेद को मिली जान से मारने और रेप की धमकी

बता दें कि एक शख्स की ओर से उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए जान से मारने और रेप करने की धमकियां मिली हैं. इसके बावजूद इस शख्स ने एक्ट्रेस के साथ जमकर गाली गलौच भी की है. इस आरोपी शख्स ने अलग-अलग मोबाइल नंबर्स के जरिए उर्फी जावेद को ये धमकियां दी हैं, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग्स भी मौजूद है. सूत्रों के मुताबिक उर्फी जावेद को इस तरह से धमकाने वाले इस शख्स का नाम नवीन गिरी बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Song: Youtube की ट्रेंडिंग लिस्ट में Khesari Lal Yadav और Pawan Singh का जलवा, भोजपुरी स्टार्स के इन गानों ने मचा दिया बवाल

जिसके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले भी उर्फी को इस तरह की कई धमकियां मिलने का मामला सामने आ चुका है.

फेमस सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं उर्फी जावेद

मौजूदा समय में उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया की सबसे फेमस इन्फलुएंसर में शामिल होती हैं. अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के चलते उर्फी जावेद आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर भी आती रहती हैं. लेकिन उर्फी इन आलोचकों को मुहंतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं. उर्फी के चाहने वालों की तादाद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ही उर्फी जावेद के 3.9 फॉलोअर्स मौजूद हैं.

इससे पहले भी उर्फी जावेद को कई बार धमकियां देने का मामला सामने आ चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में उर्फी जावेद सोशल मीडिया की सबसे फेमस इन्फलुएंसर की लिस्ट में शामिल हैं. अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के चलते उर्फी हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं. उर्फी ट्रोलर्स को जवाब देने में नहीं चूकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

49 seconds ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

15 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

42 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

42 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

59 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago