खेल

ARG vs FRA FIFA WC Final: मेसी का सपना होगा पूरा या फ्रांस मारेगा बाजी?

ARG vs FRA FIFA WC Final: फीफा विश्व कप आखिरकार अब अपने नए चैंपियन तक पहुंचने वाला है क्योंकि कतर के लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium in Qatar) में खिताबी टक्कर होने वाली है. इस मुकाबले में अर्जेंटीना खिताब के लिए डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से भिड़ने के लिए तैयार है. लियोनेल मेसी के लिए यह एक महत्वपूर्ण रात होगी, क्योंकि उनका लक्ष्य अपने अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है. ये टूर्नामेंट उनका अंतिम खेल फीफा वर्ल्ड कप है. अर्जेंटीना अपनी तीसरी और 1986 के बाद पहली बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश कर रहा है. जबकि फ्रांस का लक्ष्य लगातार फीफा विश्व कप में ट्रॉफी उठाने का है. बता दें, ब्राजील ने 60 साल पहले 1962 में यह उपलब्धि हासिल की थी.

मेस्सी और एम्बाप्पे  में होगी कड़ी टक्कर

फीफा विश्व कप 2022 में गोल्डन बूट कि लिस्ट में टॉप-2 में जो खिलाड़ी है, वो आज एक बार फिर आज आमने सामने होंगे. लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे दोनों ने टूर्नामेंट में 5-5 गोल किए हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि गोल्डन बूट किसे मिलता है.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN 1st Test: चटगांव टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस की नजर ट्रॉफी पर..

डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस की नजर फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करने पर होगी. इतिहास में केवल दो टीमें- उरुग्वे और ब्राजील, अपनी फीफा विश्व कप ट्राफियां बरकरार रखने में सफल रही हैं. ब्राजील ने आखिरी बार 1962 में ऐसा किया था और फ्रांस 60 साल बाद इस क्लब में प्रवेश कर सकता है.

क्या पूरा होगा मेसी का सपना?

लियोनेल मेसी ने फुटबॉल में जीतने के लिए सब कुछ जीत लिया है. हालांकि, फीफा विश्व कप की ट्रॉफी उनके रिकॉर्ड से गायब है. क्या ये उनका अंतिम फीफा विश्व कप मैच होगा, क्या लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप की ट्रॉफी उठाने के अपने सपने को साकार कर पाएंगे. इन सभी सवाल का जवाब कुछ घंटो बाद मिल जाएगा.

फ्रांस की संभावित प्लेइंग-11

ह्यूगो लॉरिस (गोलकीपर), जूलियस कौंडे, राफेल वराने, इब्राहिमा कोनाटे,थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन,, ऑरेलियन टॉचमनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जीरूड और कीलियन एम्बाप्पे

अर्जेंटीना की संभावित प्लेइंग-11

एमिलियो मार्टिनेज, सर्जियो रोमेरो, टागलियाफिको, निकोलस ओटामेंडी, मोलिना, रोड्रिगो डी पॉल, एल पेरेडेस, एंजो फर्नांडेज, एंजल डी मारिया , लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारे

-भारत एक्सप्रे

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

7 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

8 hours ago