मनोरंजन

Urfi Javed: समुंदर किनारे पूरे कपड़ों में निकलीं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- ये क्या देख लिया

Urfi Javed:   बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया (Social Media) सेंसेशन कहलाने वालीं उर्फी हमेशा अपने बयानों और अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहतीं है. वो कब किसी चीज से अपने लिए ड्रेस बना लें किसी को नहीं पता.  वो हर दिन अपने लुक से फैंस को एक नया सरप्राइज देती हैं.

वहीं लोगों के जहन में भी एक बात हमेशा ही रहती है कि इस बार वो क्या नया बम फोड़ने वाली है.  इन दिनों उर्फी को रियालिटी शो स्प्लिट्सविला में देखा जा सकता है. यहां भी वह अपनी बोल्ड अदाओं का तड़का लगाने से पीछे नहीं हैं. इसी बीच एक बार फिर उर्फी (Urfi Javed) अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा पहना है जिसे देखकर आप अपना सिर फिर से पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे.

उर्फी ने बीच पर पहने ऐसे कपड़े

दरअसल उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी एक बीच के पास टहल रही हैं. वहां जहां सभी लोग बिकनी और बीच वाले कपड़े पहने हैं तो वहीं उर्फी सलवार-सूट और दुपट्टा में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने फ्लोरल कलर की सूट पहनी है, जिसके साथ ही उन्होंने नेट का दुपट्टा लिया हुआ है.

जो फुल स्लीव्स वाला है. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि दूसरी दुनिया में उर्फी कुछ इस रूप में जैसा कि सभी जानते हैं कि उर्फी जावेद, जो आमतौर पर मुबंई की सड़कों पर भी टॉपलेस होकर पोज देती नजर आती हैं और बिकिनी पहनकर डिनर करने जाती हैं. अब उर्फी को इस हाल में देखकर फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. वह एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

उर्फी जावेद के वीडियो पर स्प्लिट्सविला 14 फेम कशिश ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा कि’कि ये दुनिया आखिरकार कहां है’ जिया नाम की यूजर ने लिखा कि ‘सुधर गई क्या आप…बहुत क्यूट लग रही हो’ एक यूजर ने लिखा कि ‘आज सूरज कहां से निकला है मैं सपना तो नहीं देख रही हूं’ कृति नाम की यूजर ने लिखा कि ‘आज ढंग के कपड़े पहने है, ठीक तो हैं न आप, लेकिन जो भी है मस्त लग रही’. राजू नाम के यूजर ने लिखा कि हे भगवान, ये क्या देख लिया. राजीव नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हाईला जादू,उर्फी ऐसे कपड़े भी पहनती हैं क्या? वाह गोवा मैं ट्रेडिशनल, लगता है गलती से पहन लिया होगा’.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

6 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

12 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

12 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

17 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

17 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

26 minutes ago