देश

UP: मामी को भांजे से हो गया प्यार, दो बच्चों को घर में छोड़कर भागी, ऐसे हुआ खुलासा

Jhansi: उत्तरप्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां मामी को अपने भांजे से ही प्यार हो गया. मामी और भांजे दोनों के ऊपर ही प्यार बुखार इस कदर चढ़ा कि वो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए. इस प्यार के बुखार की वजह से मामी ने अपने बच्चों पर भी ध्यान नहीं दिया और वो अपने दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई. घर पर मामी के दो बच्चे है. इस मामले की जानकारी युवक की मां ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसका खुलासा किया है.

मामला झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके का है. जहां एक मामी को अपने भांजे से प्यार हो जाता है. जिसके बाद दोनों ही अपना घर छोड़कर फरार हो जाते है. फिलहाल, युवक की मां ने अपने बेटे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

युवक की तलाश में जुटी पुलिस

महिला ने बताया कि मेरा बेटा काफी दिनों से गायब है. काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पा रहा है. इस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई. मामले की जांच में पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला. पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं. जिसके बाद पुलिस दोनों को वापस झांसी लेकर आई. वहीं मामी और भांजे को परिवार वाले समझाने में जुटे है. लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: बिहार में छपरा के बाद सिवान में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत, अब तक 65 की गई जान

मामी से पुलिस ने की पूछताछ

जब पुलिस ने मामी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अपने पति को पसंद नहीं करती है. उसे भांजे से प्यार है. परिजनों और पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए हैं. दोनों की इस जिद के आगे पूरा परिवार परेशान है. इस मामले के सामने आने के बाद जिले में ये काफी चर्चा का विषय बन गया है. महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी. फिलहाल उसके दो बच्चे हैं और वो अपने पति के साथ खुश नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

8 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

34 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

40 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

41 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

45 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

45 minutes ago