खेल

Shubman Gill: किस्मत के धनी रहे शुभमन, शॉट सेलेक्शन रहा कमाल, लंबे समय बाद लगा ‘जख्म’ पर मरहम

Shubman Gill scores first Test century: शुभमन गिल ने भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपना पहला टेस्ट शतक बनाया. सलामी बल्लेबाज़ ने 147 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया. गिल पहली पारी में केवल 20 रन ही बना पाए थे. गिल का पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 था, जो 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में बनाया गया था. इस मैच से पहले अपनी 21 पारियों में, गिल ने टेस्ट क्रिकेट में चार अर्धशतक बनाए थे.

254 रनों की बढ़त के साथ गिल ने पहले केएल राहुल के साथ 70 रनों की साझेदारी की. राहुल के आउट होने के बाद वो पुजारा के साथ क्रीज पर डटे रहे. गिल और पुजारा ने 108 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने अपनी बढ़त को 400 रन से आगे बढ़ाया.

शुभमन गिल ने ठोका पहला टेस्ट शतक

शुभमन गिल का इंतजार पूरे 700 दिन के बाद खत्म हुआ है. ये बल्लेबाज साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक से चूक गया था. बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने 147 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि, शुभमन गिल के मन में शतक को पूरा करने का डर नहीं दिखा क्योंकि उन्होंने शतक बड़े ही बेबाक अंदाज में पूरा किया. गिल ने भारत की दूसरी पारी के 48वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की. शुभमन मेहदी हसन की गेंद पर चौके और अगली गेंद पर छक्के के साथ शतक पूरा किया.

ये भी पढ़ें: IND VS BAN: किस्मत हो तो Shubman Gill जैसी, बांग्लादेशी फैन का छलका दर्द, बोले- हम करे तो करे क्या?

किस्मत हो तो शुभमन गिल जैसी!

बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक गजब नजारा देखने को मिला. इसकी उम्मीद ना तो क्रिकेट फैंस को होगी और ना ही दोनों टीमों को. दरअसल, भारत की दूसरी पारी के 32वें ओवर की पहली गेंद पर यासिर अली ने शुभमन गिल को डाली जिसे वो मिस कर गए. गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से स्पिन होकर गिल के पैड पर जा लगी. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने एकजुट होकर अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने उंगली नहीं उठाई. बाग्लादेश के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों से चर्चा की और फिर रिव्यू के लिए गए. अंपायर ऊपर गए लेकिन तभी एक चौंकाने वाला जवाब आया. अंपायर को बताया गया कि डीआरएस कैमरा नीचे था और वे इस डिलीवरी की समीक्षा नहीं कर पाएंगे.

क्रिकेट फैंस ने बीसीबी और आईसीसी पर निशाना साधा क्योंकि एक अंतरराष्ट्रीय मैच में इस तरह कि तकनीकी खराबी के साथ ऐसी चौंकाने वाली घटना हुई जो मेजबान बोर्ड के लिए बड़ी परेशानी है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

10 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

10 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago