Urvashi Dholakia: मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया किसी न किसी कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं. इसी तरह, उनके दो बेटे क्षितिज और सागर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उर्वशी के बड़े बेटे क्षितिज ने अपनी मां की एक फोटो शेयर की है और लोगों को चौंका दिया है कि वो अस्पताल में एडमिट हैं. हाल ही में उर्वशी ढोलकिया की हाल ही में नेक सर्जरी हुई है. दरअसल उनके गले में छोटा सा ट्यूमर था, जिसे ऑपरेट करके निकाला गया है. उनका ऑपरेशन सफल हो गया है और अब उन्हें डॉक्टर्स ने कुछ दिन आराम करने के लिए कहा है.
कुछ ही घंटे पहले, क्षितिज ढोलकिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अस्पताल के कमरे से Urvashi Dholakia की एक फोटो शेयर की. उन्होंने बताया कि उर्वशी ढोलकिया के गर्दन में ट्यूमर का पता चलने के बाद मुंबई के नानावती मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सर्जरी कराई. क्षितिज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उर्वशी ने खुद बताया है कि उन्हें क्या हुआ है?
उर्वशी ढोलकिया ने कहा, ‘मुझे दिसंबर 2023 की शुरुआत में पता चला की मेरी गर्दन में ट्यूमर है, जिसके बाद मुझे सर्जरी करानी पड़ी. मेरी सर्जरी सफल रही है और अब मुझे डॉक्टर ने 15 से 20 दिनों के आराम की सलाह दी है.’ उनके बेटे क्षितिज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ’
वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था. शो में उनकी जोड़ी कोरियोग्राफर वैभव घुगे के साथ बनाई गई थी. उर्वशी ने ‘देख भाई देख’, ‘घर एक मंदिर’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘मेहंदी तेरे नाम की’ और ‘कहीं तो होगा’ जैसे कई शो में अभिनय किया है. अभिनेत्री हाल ही में एकता कपूर के ‘नागिन 6’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने उर्वशी कटारिया का किरदार निभाया था. वे 2013 में लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ की विजेता भी बनीं.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…