डर्टी पिक्चर करने के बाद विद्या बालन को स्मोकिंग की लत लग गई थी
Vidya Balan On Smoking Addiction: विद्या बालन बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो अपने किरदारों को पूरी शिद्दत के साथ करना पसंद करती हैं. इसकी मिसाल उनकी कई फिल्में हैं. लेकिन सिल्क स्मिता की जिंदगी को उन्होंने जब परदे पर जियो तो हर किसी को उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं और फैंस के दिलों में जगह बनाई है. हाल ही में विद्या की फिल्म ‘दो और दो प्यार रिलीज हुई है’. इस फिल्म में भी विद्या की एक्टिंग की फैस ने खूब तारीफ की है. लेकिन इन सबके बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें अपनी एक फिल्म में एक किरदार को निभाने के बाद स्मोकिंग की लत लग गई थी.
विद्या बालन ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में साउथ की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का रोल निभाया था. साल 2011 में रिलीज हुई द डर्टी पिक्चर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था, जो उस समय एक फीमेल लीड वाली फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात थी.
इसी बीच विद्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस फिल्म ने उनके करियर का पूरा ग्राफ बदल दिया और उन्हें सिखाया कि ऐसी फिल्में चुनती हैं. जिनमें बतौर एक्टर आपका पूरा एफर्ट लगे. मगर विद्या ने ये भी बताया था कि इस फिल्म में उन्हें स्मोकिंग की लत भी लग गई थी.
विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें सिगरेट की महक बहुत पसंद है. उन्होंने कहा द डर्टी पिक्चर के बाद मुझे लत गई. जब उनसे पूछा गया कि फिल्म के लिए स्मोकिंग करने से क्या बदला. उन्होंने कहा कि जिस तरह सिल्क स्मिता सिगरेट पीती थीं और उन्हें किसी भी तरह की हिचकिचाहट नहीं थी. इसलिए मुझे भी उन्ही की तरह शौक से स्वाद लेते हुए सिगरेट पीनी थी जिससे उन्हें भी लत लग गई.
विद्या ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से पहले भी स्मोकिंग की थी. मैं जानती थी कि सिगरेट कैसे पीते हैं लेकिन में रियल में स्मोक करती नहीं थी… आप समझ रहे होंगे मे क्या कहना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मुझे पहले झिझक होती थी क्योंकि सिगरेट पीने वाली महिलाओं के बारे में एक धारणा होती है. हालांकि ये अब बहुत कम है, पहले बहुत ज्यादा थी. ”
ये भी पढ़ें:मनोज बाजपेयी ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को दी सलाह? कहा- ‘अंग्रेजी बोलने का बहुत शौक है तो…’
विद्या बालन से जब पूछा गया कि क्या वह अभी भी स्मोकिंग करती हैं, तो बोलीं, ‘नहीं, मुझे नहीं लगता कि मुझे कैमरे पर यह कहना चाहिए, लेकिन मुझे स्मोकिंग करने में मजा आता है. यदि आपने मुझसे पहले कहा होता कि सिगरेट से कोई नुकसान नहीं होता, तो मैं स्मोकिंग करने वाली बन गई होती. मुझे धुएं की गंध बहुत पसंद है. यहां तक कि अपने कॉलेज के दिनों में बस स्टॉप पर भी, मैं उन लोगों के बगल में बैठती थी, जो स्मोकिंग करते थे.’
विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने काफी टाइम बाद स्क्रीन पर ‘दो और दो प्यार’ से कमबैक किया है. हाल ही में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज ने अहम भूमिका निभाई है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…