देश

Kolkata Airport: कोलकाता समेत 4 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Airport Bomb Threat: पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट सहित 4 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारी इसको लेकर जांच में जुट गए हैं. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार (26 अप्रैल) को एक ईमेल मिला था जिसमें अलग-अलग स्थानों पर बम लगाए जाने की धमकी देते हुए कहा गया था कि एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा. हालांकि इस ईमेल के मिलने के बाद से ही एयरपोर्ट की छानबीन की गई लेकिन कोई बम नहीं मिला.

इसको लेकर अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि ईमेल में धमकी दी गई थी कि दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर बम फट जाएगा. मेल में ये भी कहा गया था कि मेल भेजने वाले की टीम ने रामेश्वरम कैफे में भी बम रखा है लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पर जो बम रखा गया है वो सबसे बड़ा बम है. इसी के साथ ही मेल में चार अन्य एयरपोर्ट को भी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी और दावा किया गया था कि सभी बम दोपहर 12.55 बजे फट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह मेल शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कोलकाता एयरपोर्ट के प्रबंधक को मिला था. इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल एयरपोर्ट पर देखा गया.

ये भी पढ़ें-8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग… रेल यूनियन ने सरकार को लिखा पत्र

झूठी निकली धमकी

फिलहाल मेल में किए गए दावे झूठे निकले हैं लेकिन अब पुलिस ईमेल का सोर्स तलाश करने में जुट गई है. अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने के लिए हवाई अड्डा अधिकारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और बिधाननगर पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है. हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

तलाशी में नहीं मिला कुछ भी

बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के हवाई अड्डा खंड की पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सागर ने मीडिया को बताया कि ईमेल मिलने के तुरंत बाद ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनएससीबीआईए) की सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान जारी कर दिया था लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इस पर सुरक्षाकर्मी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि धमकी एक अफवाह थी. सागर ने कहा, ”हम ईमेल के स्रोत का पता लगाने की जांच में जुटे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

22 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

1 hour ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

2 hours ago