Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna First Appearance: साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ियों में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, आखिरकार शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए हैं. जैसे ही यह ‘न्यूलीवेड’ जोड़ा उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखा, वहां मौजूद लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए बेताब हो गई.
राजस्थान की खूबसूरती और झीलों के शहर उदयपुर में जब विजय और रश्मिका ने कदम रखा, तो माहौल दखने लायक था. दोनों का एक साथ इस तरह दिखना किसी सरप्राइज से कम नहीं था. रश्मिका ने जहां अपनी सादगी और नई नवेली दुल्हन वाली चमक को साथ लाल रंग के फ्रॉक सूट में सबका दिल जीत लिया, वहीं विजय अपने कूल और स्वैगी लूज कुर्ता लुक में नजर आए. दोनों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान थी, जो साफ बयां कर रही थी कि वे अपनी जिंदगी के इस नए सफर से कितने खुश और एक्साइटेड हैं.
जैसे ही पैपराजी और वहां मौजूद फैंस को भनक लगी कि ViRash आ चुके हैं, एयरपोर्ट के बाहर शोर मच गया. विजय और रश्मिका ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया. दोनों ने रुककर न सिर्फ फैंस का अभिवादन किया बल्कि हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया भी अदा किया. दोनों की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन तो हिट थी ही, पर असल जिंदगी में वे एक-दूसरे के साथ बहुत प्यारे लग रहे थे.
ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच वायरल हुई ये फिल्म, IMDb पर है 7.7 रेटिंग
उदयपुर एयरपोर्ट के ये विजुअल्स अब इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. बता दें कि दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था और अब उनकी शादी की तस्वीरें और शादी के बाद पहली अपीयरेंस सोशल मीडिया पर गवाही दे रही हैं कि साउथ का यह पावर कपल अब आधिकारिक तौर पर एक हो चुका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…