Bharat Express DD Free Dish

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच वायरल हुई ये फिल्म, IMDb पर है 7.7 रेटिंग

सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की वेडिंग फोटोज के दावों के बीच फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के दीवाने हो रहे हैं. 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गीता गोविंदम’ एक बार फिर चर्चा में है.

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, Geetha Govindam, Vijay Rashmika Wedding

Vijay Rashmika Wedding: सोशल मीडिया पर इस वक्त अगर किसी बात की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो है साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी. खबरें उड़ रही हैं कि इस चहेती जोड़ी ने राजस्थान के उदयपुर में एक शाही समारोह के दौरान सात फेरे ले लिए हैं. इंटरनेट पर इनकी शादी की तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं और फैंस अपनी इस फेवरेट जोड़ी को दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखकर फूले नहीं समा रहे हैं.

हालांकि, हकीकत और अफवाहों के बीच एक दिलचस्प बात यह है कि इस खबर के वायरल होते ही ओटीटी पर इनकी एक पुरानी फिल्म की डिमांड अचानक से बढ़ गई है. लोग पागलों की तरह उस मूवी को सर्च कर रहे हैं जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री पहली बार पर्दे पर दिखी थी.

कौन सी है वो फिल्म जिसने मचाया तहलका?

अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर लोग किस फिल्म की बात कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहाँ बात हो रही है साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (Geetha Govindam) की. यह वही फिल्म है जिसने विजय और रश्मिका को रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया था.

दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर जो ‘वेडिंग फोटोज’ वायरल हो रही हैं, उनमें से कई असल में इसी फिल्म के सीन हैं. फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है दो अजनबी मिलते हैं, उनके बीच नोंकझोंक होती है, प्यार परवान चढ़ता है और आखिर में उनकी शादी हो जाती है. फैंस को लगता है कि असल जिंदगी में भी इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत इसी फिल्म के सेट से हुई थी.

ये भी पढ़ें- ‘मिलिए मेरे पति विजय से…’, रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की पहली फोटो

रेटिंग और दर्शकों का प्यार

‘गीता गोविंदम’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इसने झंडे गाड़ दिए थे. हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी इसका क्रेज गजब का है. इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के सालों बाद भी IMDb पर इसकी रेटिंग 7.7/10 है, जो किसी भी कमर्शियल लव स्टोरी के लिए काफी शानदार मानी जाती है.

OTT पर कहां देख सकते हैं?

अगर आप भी इस वायरल हो रही जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दोबारा एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं. ‘गीता गोविंदम’ हिंदी भाषा में जी5 (Zee5) और जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर उपलब्ध है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read