उत्तर प्रदेश

रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हुई रामनगरी, हनुमान जी का ‘निशान’ लेकर सड़कों पर निकले नागा साधु

Ayodhya/Manmeet Gupta: अयोध्या की गलियों में आज हवा का मिजाज बदला हुआ है. फिजाओं में सिर्फ भक्ति नहीं, बल्कि अबीर-गुलाल की खुशबू भी घुल गई है. मौका है ‘रंगभरी एकादशी’ का, और इसी के साथ रामनगरी में होली के त्योहार का भव्य आगाज हो गया है. वैसे तो पूरे देश में होली का खुमार चढ़ने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन अयोध्या के सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने आज से ही इस उत्सव की शुरुआत कर दी है.

जब हनुमान जी ने खेली प्रभु राम संग होली

मान्यता है कि त्रेतायुग में आज ही के दिन पवनपुत्र हनुमान ने प्रभु श्री राम के दरबार में होली खेली थी. उसी परंपरा को जीवंत रखते हुए आज हनुमानगढ़ी से नागा साधुओं की एक विशाल टोली निकली. ये साधु अपने आराध्य हनुमान जी के ‘निशान’ (प्राचीन ध्वज) को लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते साधु-संतों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो साक्षात देवता स्वर्ग से उतर आए हों.

पांच कोस की परिक्रमा और होली निमंत्रण

यह सिर्फ एक जुलूस नहीं, बल्कि एक आस्था की यात्रा है. महंत संजय दास के नेतृत्व में साधुओं की यह टोली पांच कोस की परिक्रमा कर रही है. परंपरा के अनुसार, ये साधु रास्ते में पड़ने वाले हर मंदिर में जाते हैं, वहां भगवान के विग्रहों (मूर्तियों) को गुलाल अर्पित करते हैं और उन्हें होली का औपचारिक निमंत्रण देते हैं.

सबसे खास पल तब होगा जब यह टोली राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेगी. वहां नवनिर्मित मंदिर में विराजमान रामलला के साथ नागा साधु होली खेलेंगे. श्रद्धालुओं के लिए यह नजारा भावुक करने वाला है, क्योंकि भव्य मंदिर बनने के बाद यह होली और भी ज्यादा उत्साह से भरी हुई है.

ये भी पढ़ें- ‘हमारा देश पहले कृषि प्रधान था, अब जाति प्रधान…’, जातिवाद पर तीखा प्रहार करते हुए क्या बोल गए यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर?

श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम

अयोध्या आई संगत और स्थानीय लोग भी इस रंग में पूरी तरह रंगे नजर आ रहे हैं. सड़कों पर चारों तरफ बस लाल-गुलाबी गुलाल उड़ रहा है. बुजुर्ग हों या बच्चे, हर कोई नागा साधुओं की इस टोली के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है.

अयोध्या की यह होली इसलिए भी खास है क्योंकि यहां धर्म और उत्सव एक साथ चलते हैं. संतों का मानना है कि रंगभरी एकादशी से शुरू हुई यह होली अब अगले कई दिनों तक यूं ही जारी रहेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

8 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

21 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

43 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

52 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago