मनोरंजन

Vikram Gokhle Health: विक्रम गोखले की हालत नाजुक, बेटी ने मौत की खबर को बताया अफवाह, कई स्टार्स ने दे दी थी श्रद्धांजलि

हिंदी और मराठी सिनेमा के दमदार एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल वेटरन एक्टर पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. इन सबके बीच विक्रम गोखले के निधन की अफवाह भी फैल गई थी. हालांकि, उनकी बेटी नेहा ने बताया कि विक्रम गोखले अभी कोमा में हैं उनकी हालत गंभीर है और उनके निधन की खबर अफवाह है. इधर गोखले के निधन की अफवाह फैलते ही कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था. इनमें अजय देवगन, मुकेश छाबड़ा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई सितारे शामिल हैं.

5 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं

विक्रम गोखले की पत्नी ने बताया कि वह 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं.उन्होंने कहा, “वह थोड़ा बेहतर हुए लेकिन फिर से उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई.उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है. फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है.”विक्रम गोखले की पत्नी ने आगे कहा कि उनके पति 77 साल के है. उन्होंने आगे कहा, “सैन फ्रांसिस्को से मेरी बेटी आ गई है. दूसरी यहीं पुणे में है, वह मुंबई में रहती है.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss: पिता का नाम लेने पर भड़के Sajid Khan, अर्चना गौतम को मारने के लिए दौड़ पड़े और फिर…

मराठी मंच से शुरू की थी जर्नी

मराठी मंच से अपनी जर्नी शुरू करने वाले गोखले ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और 2013 में मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए 60वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था.उनके लंबे और शानदार करियर की हाइलाइट्स में हिट बॉलीवुड फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय के एक सख्त और पारंपरिक पिता की भूमिका थी. इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

गोखले ने 1989 की फिल्म ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’ में सलीम के पिता और 2019 के ‘मिशन मंगल’ में इसरो के निदेशक की भूमिका निभाई. 1971 में गोखले की पहली फिल्म, ‘परवाना’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था और दोनों की एक लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती रही, जो अग्निपथ (1990) और खुदा गवाह (1992) में भी स्क्रीन शेयर करने के दौरान चलती रही.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

5 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago