देश

OMG! लखनऊ के भिखारी भी नवाबों से कम नहीं, महीने की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत के किसी भी शहर के बाजार में या ट्रैफिक सिग्लन पर अगर आप जाते हैं तो वहां भिखारी पैसे मांगते हुए मिल ही जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन भिखारियों की आमदनी आपसे भी अधिक हो सकती है…

जी हां हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भिखारियों के पास से स्मार्टफोन और पैन कार्ड भी मिले हैं. जिसमें कई भिखारियों की मासिक आमदनी 90 हजार से 1 लाख रुपए महीने तक है. अगर इसे सलाना के तौर पर देखें तो लगभग 12 लाख रुपए आएगी. डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) द्वारा किए सर्वेक्षण के दौरान लखनऊ में 5312 ऐसे भिखारी हैं जिनकी कमाई नौकरीपेशा लोगों से भी ज्यादा है.

मजबूरी में भीख मांगने वालों की संख्या कम

गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे गोद में लेकर भीख मांगने वाली महिलाएं प्रतिदिन तीन-तीन हजार रुपये तक कमा रही हैं, जबकि वृद्ध और बच्चे भी रोजाना 900 से लेकर डेढ़-दो हजार रुपये तक कमा रहे हैं. परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है, जिसमें अधिकांश लोग पेशेवर भिखारी हैं. सिर्फ चंद लोग ही मजबूरी में भीख मांग रहे हैं. सर्वे में यह भी सामने आया कि 90% भिखारी हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव और रायबरेली जैसे आस-पास के जिलों से लखनऊ में आए हैं.

भीख मांगने में भी महिलाएं अव्वल

सरकारी योजनाओं द्वारा भिखारियों को मुख्यधारा में लाने के लिए इनसे फॉर्म भरवाए जा रहे हैं. इस काम के लिए कई टीमों को लगाया गया है. इसी बीच कागजी कार्रवाई के दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. सर्वे में पता चला है कि भीख मांगने वाली महिलाओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- बुजुर्गों के करवा चौथ व्रत के Video Viral, पूर्व पोर्न स्टार Mia Khalifa के लिए रखा व्रत, हुई आलोचना

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

14 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

46 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago