Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral Video: तेलुगू अभिनेता एनटी रामास्वामी पर महिला ने क्यों बरसाए थप्पड़, जानिये पूरा मामला

अभिनेता एनटी रामास्वामी अपनी नई फिल्म ‘लव रेड्डी’ का प्रचार करने के लिए इस इवेंट में मौजूद थे, जहां उनकी सह-कलाकार भी थीं. इस दौरान, जब कलाकार फैंस से बातचीत कर रहे थे, तभी महिला ने रामास्वामी पर हमला कर दिया.

NT Rama Swami

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान तेलुगू अभिनेता एनटी रामास्वामी को एक महिला ने थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला अचानक स्टेज पर पहुंचकर रामास्वामी का कॉलर पकड़ती है और उन्हें लगातार थप्पड़ मारती है. बताया जा रहा है कि महिला ने रामास्वामी के फिल्म में निभाए गए विलेन किरदार से नाराज होकर यह कदम उठाया.

अभिनेता एनटी रामास्वामी अपनी नई फिल्म ‘लव रेड्डी’ का प्रचार करने के लिए इस इवेंट में मौजूद थे, जहां उनकी सह-कलाकार भी थीं. इस दौरान, जब कलाकार फैंस से बातचीत कर रहे थे, तभी महिला ने रामास्वामी पर हमला कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में फिल्म का एक सीन चल रहा था, जिसमें रामास्वामी अपने सिर पर पत्थर मारते हैं और अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी पर भी हमला करते हैं. ऑडियंस इस सीन पर ताली बजा रही थी, तभी एक महिला दौड़कर स्टेज पर पहुंचती है और रामास्वामी को थप्पड़ मार देती है.

महिला ने अभिनेता से पूछा कि उन्होंने फिल्म में एक्टर-एक्ट्रेस कपल को क्यों परेशान किया. यह देख अन्य कलाकार महिला को रोकने के लिए आगे आए और उसे याद दिलाया कि वह केवल एक फिल्म का हिस्सा हैं. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को वहां से बाहर निकाल दिया.

फिल्म ‘लव रेड्डी’ का निर्देशन स्मरण रेड्डी ने किया है. यह फिल्म लव स्टोरी को एक नए नजरिए से पेश करती है, जिसमें लीड कैरेक्टर नारायण रेड्डी के चारों ओर कहानी घूमती है, जो भावनाओं के जाल में उलझा हुआ है. एनटी रामास्वामी का किरदार भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण है, जो लीड कपल की जिंदगी में कई मोड़ लाता है. यह फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- Film Chak De! India में तथ्यों से की गई थी छेड़छाड़, वे मुस्लिमों को अच्छा बताते हैं और पंडितों का मजाक उड़ाते हैं: Annu Kapoor

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital