'क्रिकेटर ऑफ द मंथ' चुने गए जसप्रीत बुमराह और एना सदरलैंड.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने दिसंबर 2024 के लिए ‘क्रिकेटर ऑफ द मंथ’ चुने जाने पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को मंगलवार को बधाई दी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बुमराह को पुरुष श्रेणी में और एनाबेल सदरलैंड को महिला कैटेगरी में ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है. इस पुरस्कार की रेस में बुमराह के साथ पैट कमिंस और डेन पैटरसन भी थे. भारतीय गेंदबाज ने दोनों को पछाड़कर यह खिताब जीता.
जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “दिसंबर के लिए ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ जीतने पर जसप्रीत बुमराह और एना सदरलैंड को बधाई! हमारे खेल के ये दो सुपरस्टार 2024 में आईसीसी के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान, सर गारफील्ड सोबर्स आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर और रेचल हेहो-फ्लिंट आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी नामांकित हैं, जिनकी घोषणा इस महीने के अंत में की जाएगी.”
इससे पहले आईसीसी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी दी गई थी. आईसीसी ने लिखा, “जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सीरीज में बाकियों से एक पायदान ऊपर.”
बता दें कि बुमराह ने यह अवार्ड दूसरी बार जीता है. उन्होंने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले और 22 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 14.22 रहा. उनके शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या बुमराह को ऑल टाइम ग्रेट फास्ट बॉलर की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Team India के लगातार खराब प्रदर्शनों के बाद सख्त हुआ BCCI, एक पुराने नियम को फिर से लागू करने का किया फैसला
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए. वह दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 20 से कम की औसत के साथ 200 विकेट हासिल किए हैं. बुमराह ने अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 205 विकेट लिए हैं. उनका यह प्रदर्शन उनकी शानदार गेंदबाजी कौशल और प्रदर्शन में निरंतरता को दर्शाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…