देश

“हम अब Indian State से लड़ रहे हैं”, राहुल गांधी का विवादास्पद बयान वायरल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करते हुए भाजपा (BJP) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ भाजपा से नहीं बल्कि भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं. राहुल गांधी के बयान का हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने आरएसएस (RSS) पर बोलते हुए कहा कि हम हजारों सालों से RSS की विचारधारा से लड़ रहे है.

राहुल गांधी ने कहा,


“RSS की विचारधारा जैसी हमारी विचारधारा हजारों साल पुरानी है और यह हजारों सालों से RSS की विचारधारा से लड़ रही है. ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. अगर आप मानते हैं कि हम BJP या RSS नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाए हैं कि क्या हो रहा है. भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से ही लड़ रहे हैं (We are now fighting Indian state itself). हमें नहीं पता कि हमारी संस्थाएं काम कर रही हैं या नहीं. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मीडिया क्या कर रहा है. यहाँ तक कि लोग भी जानते हैं कि मीडिया अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं रहा.”

पार्टी चुनाव आयोग के तरीके से असहज

कांग्रेस सांसद ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला करते हुए दावा किया कि पार्टी चुनाव आयोग के काम करने के तरीके से असहज है.

राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव आयोग जिस तरह से काम करता है, उससे हम असहज हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच अचानक करीब एक करोड़ नए मतदाताओं का सामने आना समस्याजनक है. विधानसभा चुनाव में वोट देने वालों के नाम और पते वाली मतदाता सूची उपलब्ध कराना चुनाव आयोग का कर्तव्य है. हालांकि, चुनाव आयोग ने यह जानकारी देने से इनकार कर दिया है.”


ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी आतंकी कर सकते हैं हमला, खुफिया एजेंसियों ने Delhi Police को किया अलर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

44 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

47 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago