मनोरंजन

जब फिल्म में अपने बोल्ड सीन्स देख मनीषा कोइराला के पैरों तले खिसक गई थी जमीन, तब कोर्ट से लगाई थी गुहार

Manisha Koirala: हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं से लाखों दिलों को धड़काने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को कौन नहीं जानता. उनका बॉलीवुड सफर काफी सुर्खियों में रहा. करियर में एक ऐसा दौर भी आया, जब उन्हें अपनी इज्जत की खातिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा और अपनी ही फिल्म को रिलीज होने से रोकने की गुहार लगानी पड़ी. यहां जानिए क्या था ये पूरा मामला?

इस वजह से डिप्रेशन में चली गईं मनीषा (Manisha Koirala)

मनीषा कोइराला ने नेपाली फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 1989 की नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला में एक छोटा रोल निभाया था, लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने राजकुमार और दिलीप कुमार स्टारर में फिल्म ‘सौदागर’ (1992) से किया. इसमें उनका ‘इलू इलू’ सॉन्ग काफी पसंद किया गया, जिसके बाद वह ‘इलू इलू गर्ल के नाम से जानी गई. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1942 में एक्ट्रेस ने ‘ए लव स्टोरी’ में काम किया. वह फिल्म ‘बॉम्बे’, ‘अग्नि सखी’, गुप्त, खामोशी, ‘दिल से’ और ‘मन’ में भी नजर आईं. उन्होंने बॉलीवुड पर्दे पर कई हिट फिल्में दीं, लेकिन कुछ वक्त बाद फिल्म फ्लॉप होने लगी और वह डिप्रेशन में चली गईं. डिप्रेशन के चलते उन्हें शराब की लत गई, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा.

फिल्म में थे कई बोल्ड सीन्स (Manisha Koirala)

कई बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनके साथ काम करने में कतराने लगे. साल 2002 में उनके पास कोई काम नहीं था. इस बीच निर्देशक शशिलाल के नायर ने उन्हें ऐसी फिल्म का ऑफर दिया, जिसमें कई बोल्ड सीन्स थे. फिल्म की कहानी एक टीनएज लड़के की थी, जिसको अपने से बड़ी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है और वह उसे पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार होता है. कोई काम न होने की वजह से मनीषा ने इस फिल्म के लिए हां कर दी. मूवी थी एक छोटी सी लव स्टोरी.

यह भी पढ़ें : Stree 2 Review: पहले भाग से भी बेहतर है हॉरर कॉमेडी ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’, यहां जानें कैसी है फिल्म

शूटिंग पूरी होने के बाद जब मनीषा ने फिल्म का प्रिंट देखा तो वह हैरान रह गई. ये आरोप है कि नायर ने मनीषा से छिपाकर उनके बॉडी डबल से कई बोल्ड और बेड सीन्स सूट कराए थे. एक्ट्रेस को लगा कि अगर यह फिल्म रिलीज होती है, तो यह उनकी इज्जत पर धब्बा लगाने का काम करेगी. अपनी इज्जत को बचाने के खातिर उन्होंने फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हालांकि रिलीज तो नहीं रुकी, लेकिन जो हुआ वह एक्ट्रेस की सोच से परे था. लोगों ने फिल्म को और मनीषा के काम को काफी सराहा.

Uma Sharma

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

17 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

17 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

17 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

27 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

35 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

37 minutes ago