अजय देवगन की 'इश्क'
Ishq Completes 27 Years: बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता आमिर खान और अजय देवगन की दुनियाभर में चाहने वालों की कमी नहीं है. ये दोनों सुपरस्टार अपने दमदार एक्टिंग से अपनी गजब की फैन फॉलोइंग बना चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं साल 1997 में आई एक ऐसी फिल्म जिसमें अजय और आमिर दोनों एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म का नाम ‘इश्क’ था. अजय देवगन ने अपनी रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म इश्क की रिलीज के 27 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की.
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है जिसमें फिल्म की उनकी को-स्टार काजोल के साथ उनकी तस्वीर भी है. पोस्ट शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, “फिल्म ‘इश्क’ ने अपने 27 साल पूरे कर लिए है.” पोस्ट में पहली तस्वीर फिल्म की है जबकि शेयर की गई दूसरी तस्वीर हाल ही की है. जिसमें दोनों को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है.
बता दें फिल्म ‘इश्क’ इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक एक्शन और कॉमेडी फिल्म थी. इस फिल्म में आमिर खान और अजय देवगन के अलावा जुही चावला और काजोल भी लीड रोल में थीं वहीं दलीप ताहिल, सदाशिव अमरापुरकर, जॉनी लीवर और मोहन जोशी जैसे कई कलाकार इस फिल्म में नजर आए थे. आंकड़ों के अनुसार, 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के 11 करोड़ रुपये खर्च हुए थे लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इसके कॉमेडी सीन आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या सच में ऐश्वर्या राय ने हटाया ‘बच्चन’ सरनेम? इंटरनेशनल इवेंट के इस Video से तलाक की अफवाहें हुईं तेज
28 नवंबर 1997 को रिलीज हुई इश्क उस समय काफी हिट रही. वहीं उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. इस रोमांटिक-कॉमेडी को 2007 में कन्नड़ में स्नेहाना प्रीतिना के नाम से बनाया गया था. इस फिल्म ने 11 करोड़ का बिजनेस किया था और यह रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसने अपने बजय से 5 गुना ज्यादा कमाई कर तहलका मचा दिया था. लोगों को आमिर और अजय की जोड़ी काफी पसंद आई थी जिसमें प्यार-मोहब्बत के अलावा एक्शन और कॉमेडी सब कुछ देखने को मिला था.
इस बीच अजय देवगन और आमिर खान ने हाल ही में अपनी हिट रोमांटिक कॉमेडी के सीक्वल की संभावना की ओर इशारा करते हुए फिर से उत्सुकता व्यक्त की है. वह दोनों तेरा यार हूं में के मुहूर्त लॉन्च पर साथ नजर आए थे. इश्क की शूटिंग के दौरान अपने समय को याद करते हुए अजय ने कहा मैं बस उन्हें बता रहा था कि हमने इश्क के सेट पर बहुत मजा किया, हमें एक और करना चाहिए. आमिर ने सहमति जताते हुए कहा हमें ऐसा करना चाहिए यार.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…