महाराजा देखकर चीनी दर्शकों की आंखें हुई नम
Maharaja In China: साउथ एक्टर विजय सेतुपति की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म महाराजा ने भारत में लोगों की सराहना प्राप्त की है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमीई की. पिछले साल नवंबर में यह फिल्म चीनी सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई थी. यह फिल्म चीन में 10वीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई. अब हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें फिल्म के एक्शन सीन को देख जहां ऑडियंस एक्साइटेड नजर आई तो वहीं इमोशनल सीन को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म को देखकर चीनी दर्शक भावुक हुए और फूट-फूट कर रोने लगें. थिएटर में पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म को देखकर चीनी दर्शक भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को गब्बर सिंह नामक अकाउंट पर एक्स पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा था किसी तरह पिता-पुत्री वाली भारतीय फिल्में चीन में बहुत अच्छा परफॉर्म करती हैं. पहले दंगल, सिंगिंग सुपरस्टार और अब महाराजा.
विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा पिछले 5 सालों में चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने चीन में महाराजा की बॉक्स ऑफिस सफलता पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा, महाराजा 2018 के बाद से चीन में सबसे ज्यागा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने 91.55 करोड़ रुपये कमाए है. बहुत बढ़िया.
यह भी पढ़ें: लक्ष्मण फेम Sunil Lahiri ने रामायण की ‘उर्मिला’ का शेयर किया डांसिंग Video, दिखाया मॉर्डन अवतार, देख भड़के यूजर्स
बता दें इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और अगर इसकी कमाई पर नजर डालें तो मेकर्स को 10 गुना का मुनाफा हुआ और इसमें सबसे बड़ा हाथ चीन का है. यह फिल्म चीन के लोगों को काफी आकर्षित किया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन के थिएटर्स से कई वीडियो भी वारयरल हो रहे हैं जिसमें दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखते वक्त रोते नजर आ रहे हैं.
कहानी की बात करें तो महाराजा जो कि एक नाई है उसके इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी उसकी बेटी के जघन्य अपराध के बाद उलट-पलट हो जाती है. वह अपनी बेटी के लिए बदला लेने की ठानता है. फिल्म में विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसका निर्देशन निथिलन समीनाथन ने किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…