मनोरंजन

कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल? इतनी दौलत के हैं मालिक तो सलमान खान से भी है गहरा कनेक्शन

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की चर्चा सुर्ख‍ियां बटोर रही हैं. सोनाक्षी और जहीर बॉलीवुड के उन कपल्‍स में हैं, ज‍िन्‍होंने कभी अपने र‍िश्‍ते को नहीं छुपाया है. लेकिन क्या आपको पता है सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) करते क्या हैं? सलमान खान से उनका क्या कनेक्शन है और साथ ही जानें उनकी नेट वर्थ…

कौन हैं जहीर इकबाल

दिलचस्प बात ये है कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में ब्लॉकबस्ट फिल्म ‘दबंग’ से अपना करियर शुरू किया था. इस फिल्म में उनके साथ लीड रोड में सलमान खान थे. और जिनसे वो शादी कर रही हैं यानी ज़हीर इकबाल, उनका भी सलमान से बेहद करीबी नाता है. वह बिल्डर इकबाल रत्नासी के बेटे हैं.  सलमान खान और ज़हीर के पिता इकबाल रत्नासी करीबी दोस्त रहे हैं. जहीर के पिता मुंबई के मशहूर ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं. ज़हीर की छोटी बहन सेलिब्रिटी स्टायलिस्ट हैं जबकि छोटे भाई कंप्यूटर इंजीनियर हैं.

ज़हीर इकबाल ने साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था. इसके बाद सोनाक्षी और हुमा कुरैशी के साथ उन्होंने फिल्म ‘XXL’ में भी काम किया. अब तक ज़हीर ने दो फिल्मों में ही काम किया है और इस लिहाज से देखें तो उनका करियर बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहा है. इसके अलावा साल 2014 में फिल्म ‘जय हो’ में सोहेल खान के साथ ज़हीर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.

Zaheer Iqbal Net Worth

ज़हीर इकबाल ने मुंबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है. बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर भी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं और वो ज़हीर के सीनियर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 साल के ज़हीर इकबाल की कुल नेट वर्थ 2 करोड़ रुपये है. वहीं बात करें सोनाक्षी सिन्हा की नेट वर्थ की तो उनके पास 85 करोड़ रुपये की धन-दौलत है. खबरों के मुताबिक, जहीर इकबाल मॉडलिंग, विज्ञापन और फिल्मों से कमाई करते हैं. जहीर इकबाल का असल नाम जहीर रत्नासी है. फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपने पिता का नाम साथ जोड़ा और ज़हीर इकबाल बन गए.

ये भी पढ़ें: शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘ककुड़ा’ का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगी रिलीज

सलमान खान का बेहद खास है जहीर इकबाल

जहीर इकबाल बॉलीवुड के जाने-माने खान फैमिली के खासम खास है. उनके पिता इकबाल रत्नासी भाईजान सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त हैं. यहां तक कि जहीर को फिल्म इंडस्ट्री में भी सलमान ने ही अपनी फिल्म ‘नोटबुक’ से लॉन्च किया था. बता दें सलमान खान ने साल 2018 में जहीर को लॉन्च करते वक्त बताया था कि वे और जहीर के पिता इकबाल दोनों बचपन के दोस्त हैं और सलमान अपने टीनएज में उनसे उधार भी लिया करते थे.

कब शुरू हुआ जहीर और सोनाक्षी का रिश्‍ता

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्‍हा का रिश्‍ता साल 2022 में तब चर्चा में आया था, जब दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार क‍िया था. जहीर ने सोनाक्षी को थ्री मैजिकल वर्ड्स भी कह दिए थे- I LOVE YOU, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने भी Love You कहा. इसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक जगहों और बॉलीवुड की पार्टीज में साथ नजर आते रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

27 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

58 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago