मनोरंजन

World Cup में हार के बाद टीम इंडिया का Shah Rukh Khan ने इस तरह किया सपोर्ट, लिखा- आपके लिए प्यार और सम्मान

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला जबरदस्त रहा. जहां ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से इंडिया को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया. टीम इंडिया की हार ने हर किसी का दिल तोड़ दिया. ग्राउंड में भारतीय खिलाड़ी नम आंखों के साथ नजर आए, जिसके चलते अब हर कोई टीम इंडिया का हौंसला बढ़ा रहा है. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने भी टीम इंडिया की हार के बाद एक एक्स (ट्वीट) किया, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर ऐसी-ऐसी बातें लिखीं, जो रातों-रात वायरल हो गई है. आइए आपको बताते हैं कि किंग खान ने क्या-क्या कहा.

टीम इंडिया के लिए शाहरुख खान ने किया ट्वीट

दरअसल, शाहरुख खान टीम इंडिया (Team India) का सपोर्ट करने रविवार को अहमदाबाद के उसी स्टेडियम में नजर आए, जहां पर मैच हो रहा था. यहां से किंग खान की ढेर सारी तस्वीरें सामने आईं. वहीं, मैच के बाद शाहरुख खान ने टीम इंडिया के लिए एक शानदान ट्वीट किया. इस दौरान शाहरुख ने बताया कि टीम इंडिया ने इस पूरे टूर्नामेंट को जिस तरह खेला है, वो बहुत ही बड़े सम्मान की बात है.

एक्टर ने लिखा, ‘भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से खेला वह सम्मान की बात है और उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई. यह एक खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन बुरे होते हैं. दुर्भाग्य से आज ऐसा हुआ…लेकिन क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद…आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं. प्यार और इज्जत. आप हमें एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं.’

इंडियन क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने फैमिली के साथ पहुंचे थे SRK

बता दें कि रविवार को भारत वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल का मैच देखे के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कईं बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. इस दौरान किंग खान यानी शाहरुख खान भी अपनी पूरी फैमिली के साथ टीम इंडिया को चियर करने के लिए स्टेडियम में नजर आए थे. हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 जीतने से चूक गई और ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. ऐसे में टीम इंडिया की इस हार से हर किसी को काफी झटका लगा है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

16 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

37 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago