देश

Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ आस्था के पर्व का समापन, कालिंदी कुंज घाट पर दिखा झाग का नजारा

Chhath Puja: आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज (20 नवंबर) आखिरी दिन है. सुबह से ही नदियों, जलाशयों और तालाबो के किनारे पर व्रती महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साछ ही छठ पूजा का समापन हो गया है. दिल्ली में छठ पूजा के लिए करीब 1000 कृत्रिम जलाशयों की अस्थाई व्यवस्था सरकार की तरफ से कराई गई थी. जहां पर व्रती महिलाएं छठ पूजा का पर्व मना रही थीं. इसके अलावा यमुना में नदी में भी सोमवार की सुबह से ही महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मईया से आशीर्वाद ले रही हैं.

कालिंदी कुंज घाट पर महिलाओं ने की पूजा

इसी बीच दिल्ली में कालिंदी कुंज घाट का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो महिलाएं झाग भरे पानी में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके चारों तरफ पानी में झाग फैला हुआ है. सोशल माीडिया पर वायरल हो रहे हे इस वीडियो को लेकर यूजर्स तमाम तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. तमाम यूजर्स इसके लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को दोष दे रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार के तमाम दावों की पोल खोल रहा है ये वीडियो.

यूजर्स ने सरकार को घेरा

एक यूजर्स ने लिखा है कि इसी वीडियो का इंतजाम कर रहे थे. अरविंद केजरीवाल की सरकार यमुना नदी को साफ करने के तमाम दावे करती रही है, लेकिन असलियत सबके सामने आ गई है. जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल का परीक्षण कर बोले गडकरी- 6 विकल्पों पर चल रहा काम, दो से तीन दिन का लगेगा वक्त

छठ पूजा का हुआ समापन

बता दें कि चीन दिनों तक चलने वाले छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ हुई थी. व्रती इसके अगले दिन खरना और फिर रविवार को डूबते सूर्य को को अर्घ्य देने के बाद सोमवार की सुबह उगते सूर्य की पूजा अर्चना और अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो गया. गौरतलब है कि छठ पूजा का पर्व देश और विदेशों में भी मनाया जा रहा है. चार दिनों तक चलने वाले आस्था के पर्व में महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

57 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago