मनोरंजन

Youtuber अरमान मलिक की दो पत्नियां एक साथ हुईं प्रेग्नेंट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

हैदराबाद के मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं. लोग उनके अजीब परिवार को निशाना बना रहे हैं. इसका कारण यह है कि कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने खुशखबरी दी है कि वह दो बच्चों के पिता बनने वाले हैं.

अरमान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक एक जैसे कपड़ों में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में दोनों प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. साथ में पोज़ देते हुए अरमान ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “मेरा परिवार”. अरमान के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन और यूट्यूब पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें- अब बटन दबाते ही ATM से निकलेंगे सोने के सिक्के, बेहद आसान तरीके से निकालें सोना

भले ही परिवार दो बच्चों का एक साथ स्वागत करने के लिए उत्साहित दिख रहा हो, लेकिन मलिक का पोस्ट उनके कई अनुयायियों के साथ अच्छा नहीं रहा. कई इंटरनेट यूजर्स ने यूट्यूबर और उनके परिवार को ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ इसी शख्स के पास ये टैलेंट है. उसे टाइमिंग की भी परवाह है.” एक अन्य ने कहा, “मैं हैरान हूं..यह कैसे संभव है कि दोनों एक ही समय में गर्भवती हैं.” तीसरे ने मजाक में कमेंट किया, “भाई, तुम क्रिकेट की टीम बनाओगे.” चौथे ने बस इतना ही पूछा, “क्या कानून दो पत्नियों की अनुमति देता है?

ये भी पढ़ें- Airtel Plan: एयरटेल लेकर आया ये 3 दमदार प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ Prime Video और Disney+ Hotstar की सर्विस फ्री

इस बीच, कुछ यूजर्स ने परिवार को बधाई देते हुए हार्ट इमोजी के साथ पॉजिटिव कमेंट भी किए. सोशल मीडिया पर मलिक की पोस्ट को 146,000 से ज्यादा लाइक्स मिले. आपको बता दें कि अरमान मलिक एक लोकप्रिय यूट्यूबर और व्लॉगर हैं. अपने प्रशंसकों को अपने दैनिक जीवन से अपडेट रखने के लिए वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें अपलोड करते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ नई जंग: घाटी से लोकल आतंकी लगभग खत्म, अब 65 विदेशी आतंकियों पर सुरक्षा बलों का फोकस

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…

13 minutes ago

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

1 hour ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

1 hour ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

2 hours ago