खेल

IND vs BAN Test:  पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान रोहित शर्मा,  शमी-जडेजा को लेकर भी आई बड़ी अपडेट

Team India Squad Update: दूसरे वनडे मैच के दौरान अंगूठे में चोट लगने के बाद, रोहित शर्मा अब पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इसकी पुष्टि की. उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व करेंगे. चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है.

पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान रोहित शर्मा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी. उन्हें इस चोट के बाद खेल से थोड़े दिन दूर रहने की सलाह दी गई है, और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. इसमें आगे कहा गया है कि बोर्ड की मेडिकल टीम दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए रोहित शर्मा की उपलब्धता पर बाद में फैसला करेगी.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रिकॉर्डतोड़ ईशान किशन…तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

शमी-जडेजा को लेकर भी आई बड़ी अपडेट

रोहित शर्मा के साथ साथ बीसीसीआई ने एक और बड़ा अपडेट दिया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. जो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.

अभिमन्यू ईश्वरन पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल

पहले टेस्ट के लिए रोहित की जगह इंडिया-ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है. वो पहले से ही बांग्लादेश में है. बता दें, वह बांग्लादेश-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे थे.

टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया

वनडे सीरीज 2-0 से हारने के बाद टीम इंडिया टेस्ट सीरीज जीतकर हिसाब बराबर करना जरूर चाहेगी. पहले दो मैचों में बुरी तरह भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही. हालांकि अंतिम मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. विराट कोहली और ईशान किशन की धुंआधार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा जिसके आगे मेजबान टीम ने 200 रन से भी कम के टोटल पर सरेंडर कर दिया. खराब दौर से गुजर रही टीम इंडिया के लिए ये बंपर जीत आने वाले दिनों में कितनी काम आती है, खैर ये तो वक्त बताएगा लेकिन ये जीत बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को जरूर राहत दे रही है. अब टीम इंडिया इस जीत को आगे कायम रखना जरूर चाहेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

7 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

45 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago