वर्ष 2025 में प्रमुख ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, खासकर बृहस्पति तीन बार अपनी स्थिति बदलेगा, जिसका प्रभाव रिश्तों, विवाह और संतान संबंधी मामलों पर भी पड़ेगा. इस वर्ष कई लोगों के रिश्तों में बदलाव होंगे, जिनमें कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक होंगे. विवाह संबंधी निर्णयों और संतान प्राप्ति के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी. आइए जानते हैं कि नए वर्ष में सभी राशियों के लिए रिश्तों का माहौल कैसा रहेगा और किन उपायों से जीवन में सुधार आएगा.
रिश्तों में परेशानियां आ सकती हैं. करीबी रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है. विवाह और संतान के मामले में वर्ष के मध्य में सफलता के योग बनेंगे. वर्ष के अंत में रिश्तों पर विशेष ध्यान दें.
उपाय: सफेद स्फटिक की माला धारण करें.
इस वर्ष पुराने रिश्तों में सुधार होगा. नए रिश्ते जुड़ने के भी अच्छे योग हैं. विवाह और संतान के लिए वर्ष का आरंभ और अंत अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग समस्याओं को हल करेगा.
उपाय: हर मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें.
यह वर्ष रिश्तों के मामले में मिला-जुला रहेगा. आपके स्वभाव और क्रोध के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है. वैवाहिक जीवन और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. विवाह के लिए वर्ष के मध्य में प्रयास करें.
उपाय: माता लक्ष्मी की उपासना करें.
रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा. विवाह और संतान में विलंब हो सकता है. हालांकि वर्ष के अंत तक वैवाहिक जीवन की समस्याएं कम हो जाएंगी.
उपाय: शनि मंत्र का जप करें.
पारिवारिक रिश्तों में तनाव और बिखराव की स्थिति बन सकती है. वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. वर्ष के मध्य से हालात सुधरेंगे, लेकिन विवाह में अभी भी विलंब के योग बन रहे हैं.
उपाय: नियमित रूप से शनि मंत्र का जाप करें.
यह वर्ष प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. पुराने रिश्तों में सुधार होगा. विवाह के प्रबल योग हैं.
उपाय: सोने या पीतल का छल्ला धारण करें.
वर्ष के मध्य तक रिश्तों में परेशानियां हो सकती हैं. इसके बाद परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा. प्रेम संबंध शुरू होने के भी अच्छे योग हैं. विवाह के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा.
उपाय: नियमित रूप से श्रीकृष्ण की उपासना करें.
इस वर्ष रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कई रिश्तों से दूरियां बन सकती हैं. अविवाहितों का विवाह वर्ष के मध्य के बाद हो सकता है.
उपाय: सफेद स्फटिक की माला धारण करें.
रिश्तों के लिहाज से यह वर्ष सामान्य रहेगा. पुराने रिश्तों में दूरी आ सकती है, लेकिन नए रिश्ते बनेंगे. परिवार से दूर रहने की संभावना है. विवाह के लिए वर्ष के मध्य में प्रयास करें.
उपाय: हर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
इस वर्ष रिश्तों और मनःस्थिति दोनों में सुधार होगा. विवाह और संतान संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी. स्थान परिवर्तन और नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है.
उपाय: निरंतर शिवजी को जल अर्पित करें.
रिश्तों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. पुराने रिश्ते फिर से जुड़ेंगे. इस वर्ष मनचाहा विवाह हो सकता है, लेकिन संतान के मामलों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं.
उपाय: प्रतिदिन प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें.
रिश्तों में तनाव रह सकता है. पुराने रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं. वर्ष के अंत तक स्थितियों में सुधार होगा.
उपाय: पूरे वर्ष शनि देव की उपासना करें.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…