दुनिया

विमान हादसा: साउथ कैलिफोर्निया में सिंगल-इंजन प्लेन क्रैश, 2 की मौत, 18 घायल

दक्षिणी कैलिफोर्निया में गुरुवार, 2 जनवरी को एक सिंगल-इंजन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान उड़ान भरने के एक मिनट बाद एक व्यावसायिक इमारत से टकरा गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं.

घायलों का इलाज जारी

फुलर्टन पुलिस विभाग की प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स ने एबीसी न्यूज को बताया कि घायलों में कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर है. घायलों में से 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 8 लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई.

FAA ने दी जानकारी

संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान सिंगल-इंजन वैन के आरवी-10 मॉडल का था. अमेरिकी प्रतिनिधि लू कोरेया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि विमान एक फर्नीचर निर्माण भवन से टकराया. यह दुर्घटना डिज्नीलैंड से लगभग 6 मील की दूरी पर स्थित फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुई.

आग की वजह से गोदाम को नुकसान

फुलर्टन पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:09 बजे पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली. इसके तुरंत बाद अग्निशमन दल और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हादसे के कारण एक गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा, जहां सिलाई मशीनें और कपड़े का स्टॉक रखा हुआ था.

फ्लाइट टेकऑफ के एक मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त

फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटअवेयर के अनुसार, चार सीटों वाला यह सिंगल-इंजन विमान उड़ान भरने के लगभग एक मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन का मलबा इमारत की छत पर जलता हुआ दिखाई दे रहा है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.


इसे भी पढ़ें-New Orleans में ट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, नाइट क्लब में सामूहिक गोलीबारी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

38 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago