Pakistan Parliament Donkey Video: पाकिस्तान और पाकिस्तानी गधों को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबरें सोशल मीडिया पर तैरती मिल जाती हैं. कभी पाकिस्तान में गधों की कमी की खबरें सामने आ जाती हैं तो कभी पाकिस्तानी होटलों में मीट के नाम पर अवैध रूप से गधे का मांस परोसने की! पाकिस्तान में गधे इतने ज्यादा हैं कि अब संसद में भी घुसने लगे हैं.
इसी तरह का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल है. जिसमें एक गधा पाकिस्तान के असेंबली में घुस जाता है और जमकर उत्पात मचाता है. इस दौरान असेंबली में सांसद भी मौजूद रहते हैं.
फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि पाकिस्तान गजब देश है. पाकिस्तान के पार्लियामेंट में गधा घुसने से यह निश्चित है कि इस देश में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है. इस वीडियो को कई लोगों ने सच मानकर शेयर किया है. लेकिन भारत एक्सप्रेस ने इस वीडियो के फैक्ट चेक कर पता लगाया कि यह वीडियो असली नहीं है बल्कि डिजिटली तौर पर तोड़ा मरोड़ा गया है.
इस वीडियो को अगर आप ध्यान से देखें तो इसमें कई खामियां हैं. मसलन इसमें सभी व्यक्तियों के चेहरे बेढंग तरह के हैं. वहीं इस वीडियो में एक ही कुर्सी पर दो नेता बैठे दिखाई देते हैं. वीडियो के एक सीन में सफेद कुर्ता और नीला जैकेट पहने एक व्यक्ति पहले नहीं नजर आता, लेकिन अचानक दूसरे फ्रेम में दिखाई देने लगता है.
ये भी पढ़ें- अर्थव्यवस्था में चमत्कार! RBI गवर्नर बोले- भारत में ‘गोल्डीलॉक्स’ का दौर, मुद्रास्फीति 2% से नीचे, विकास 8% के पार
वहीं वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें एक व्यक्ति @arabianspeed1 नाम के टिकटॉक अकाउंट पर ले गया. जहां पहली बार वीडियो शेयर किया गया था. इस अकाउंट के बायो में साफ साफ लिखा है कि सभी कंटेंट एआई जेनरेटेड हैं. इससे साफ है कि यह वीडियो सही नहीं है बल्कि एआई जेनरेटेड है.
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…