फैक्ट चेक

डूबी मस्जिद पर चढ़कर शख्स ने दी अजान? जानें असम से जोड़कर वायरल हो रहे वीडियो का सच

असम में आए बाढ़ के कारण वहां की जीवनशैली काफी प्रभावित है, कई लोगों की तो जान भी जा चुकी है. वहीं अलख सर जैसे कई लोग वहां के लोगों के लिए राशन पानी की व्यवस्था कर रहे है. सोशल मीडिया पर भी बाढ़ से प्रभावित लोगों और जगहों की तस्वीरें वायरल हो रही है. इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि एक शख्स डूबी और टूटी हुई मस्जिद पर चढ़कर अजान दे रहा है. लेकिन इस दावे की सच्चाई कुछ और ही है.

क्या हो रहे है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया है कि एक शख्स बाढ़ में डूबी हुई और टूटी हुई मस्जिद पर चढ़कर अजान दे रहा है. वीडियो में भी शख्स को ऐसा करते हुए देखा जा सकता है.

यूजर ने कैप्शन में ये भी लिखा कि माशाअल्लाह असम में बाढ़ से मुतास्सिर एक मस्जिद से अजान की आवाजें बुलंद की जा रही है ..बस नाम रहेगा अल्लाह का.

क्या है असल सच्चाई?

दावे की सच्चाई जानने के लिए पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया गया. सर्च करने पर यह वीडियो हमें एक दूसरे अकाउंट पर मिला, जिसे ओपन करने पर पता चला कि यह 23 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था. वहीं, इस पोस्ट में यह भी बताया गया था कि यह एक एआई जेनरेटेड वीडियो है, जिसमें Gemini AI का लोगो भी लगा हुआ था.

साथ ही जब वीडियो को एआई डिटेक्टर टूल की मदद से जांचा गया तो उसने उसे 100 फीसदी  तक एआई द्वारा बनाए जाने की संभावना बताई.

बाढ़ में क्या-क्या प्रभावित?

बता दें कि मानसून के कारण असम में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से 5 जिले बाढ़ से प्रभावित दो चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम के 379 गांव पानी में डूब चुके हैं, जिसमें 1.35 लाख लोग प्रभावित हुए है और 85 लोग अपनी जान गवां चुके है.

निष्कर्ष

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो वीडियो वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है और इसका असम बाढ़ से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए  किसी भी वीडियो, पोस्ट या तस्वीर पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें

ये भी पढ़ें: क्या 2035 तक देश की 87% आबादी को हो जाएगा कैंसर? जानिए WHO के दूध में मिलावट वाले वायरल दावे की सच्चाई!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

28 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago