असम में आए बाढ़ के कारण वहां की जीवनशैली काफी प्रभावित है, कई लोगों की तो जान भी जा चुकी है. वहीं अलख सर जैसे कई लोग वहां के लोगों के लिए राशन पानी की व्यवस्था कर रहे है. सोशल मीडिया पर भी बाढ़ से प्रभावित लोगों और जगहों की तस्वीरें वायरल हो रही है. इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि एक शख्स डूबी और टूटी हुई मस्जिद पर चढ़कर अजान दे रहा है. लेकिन इस दावे की सच्चाई कुछ और ही है.
क्या हो रहे है वायरल?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया है कि एक शख्स बाढ़ में डूबी हुई और टूटी हुई मस्जिद पर चढ़कर अजान दे रहा है. वीडियो में भी शख्स को ऐसा करते हुए देखा जा सकता है.
यूजर ने कैप्शन में ये भी लिखा कि माशाअल्लाह असम में बाढ़ से मुतास्सिर एक मस्जिद से अजान की आवाजें बुलंद की जा रही है ..बस नाम रहेगा अल्लाह का.
क्या है असल सच्चाई?
दावे की सच्चाई जानने के लिए पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया गया. सर्च करने पर यह वीडियो हमें एक दूसरे अकाउंट पर मिला, जिसे ओपन करने पर पता चला कि यह 23 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था. वहीं, इस पोस्ट में यह भी बताया गया था कि यह एक एआई जेनरेटेड वीडियो है, जिसमें Gemini AI का लोगो भी लगा हुआ था.
साथ ही जब वीडियो को एआई डिटेक्टर टूल की मदद से जांचा गया तो उसने उसे 100 फीसदी तक एआई द्वारा बनाए जाने की संभावना बताई.
बाढ़ में क्या-क्या प्रभावित?
बता दें कि मानसून के कारण असम में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से 5 जिले बाढ़ से प्रभावित दो चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम के 379 गांव पानी में डूब चुके हैं, जिसमें 1.35 लाख लोग प्रभावित हुए है और 85 लोग अपनी जान गवां चुके है.
निष्कर्ष
इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो वीडियो वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है और इसका असम बाढ़ से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए किसी भी वीडियो, पोस्ट या तस्वीर पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें
ये भी पढ़ें: क्या 2035 तक देश की 87% आबादी को हो जाएगा कैंसर? जानिए WHO के दूध में मिलावट वाले वायरल दावे की सच्चाई!
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
