Fact Check: सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है, यहां कब क्या वायरल हो जाए और लोग उसे सच मान बैठें, कहना मुश्किल है. आजकल फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत रखा है. वीडियो इंडोनेशिया के सुमात्रा का बताया जा रहा है, जहां भीषण बाढ़ के बीच एक हाथी बड़ी बहादुरी से एक बाघ की जान बचाता दिख रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पानी का बहाव बहुत तेज है और एक बाघ उसमें बहने ही वाला है कि तभी एक हाथी मसीहा बनकर आता है, बाघ उसकी पीठ पर चढ़ जाता है और हाथी उसे सुरक्षित बाहर ले जाता है.
देखने में यह नज़ारा किसी फिल्मी सीन या ‘पंचतंत्र’ की कहानी जैसा लगता है, लेकिन क्या वाकई कुदरत में ऐसा तालमेल मुमकिन है? हमने जब इस वीडियो की तहकीकात की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली.
सुमात्रा में आए हालिया चक्रवात और बाढ़ की खबरों के बीच इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं, “इंसानियत तो खत्म हो रही है, पर जानवरों में अब भी हमदर्दी बाकी है. देखिए कैसे सुमात्रा में बाढ़ के दौरान हाथी ने बाघ को बचा लिया.” लोग इसे कुदरत का करिश्मा मानकर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं.
जब हमारी टीम ने इस वीडियो को गौर से देखा, तो कुछ चीजें खटकने लगीं. सबसे बड़ा सवाल तो यही था कि घने जंगल के बीच, इतनी भयानक बाढ़ में जान जोखिम में डालकर एकदम सही एंगल से यह वीडियो शूट कौन कर रहा था? दूसरी बात, वीडियो में पानी की लहरों की बनावट और उनकी गति बहुत अजीब थी, जो असली वीडियो में वैसी नहीं होती.
सच्चाई जानने के लिए हमने इस वीडियो को AI डिटेक्टर टूल पर रन किया. नतीजे चौंकाने वाले थे. टूल ने साफ़ कर दिया कि यह वीडियो 94.7% एआई जनरेटेड (AI Generated) है. यानी इसे किसी कैमरे से नहीं, बल्कि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है.
यह सच है कि नवंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में चक्रवात ‘सेन्यार’ (Senyar) ने भारी तबाही मचाई थी. वहां मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से काफी नुकसान हुआ है. लेकिन किसी भी अंतरराष्ट्रीय मीडिया या स्थानीय न्यूज़ एजेंसी ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की जिसमें हाथी ने बाघ को बचाया हो.
ये भी पढ़ें- वायरल हो रही राफेल सौदे की चिट्ठी में क्या है? जानें पोस्ट की सच्चाई
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…