Fact Check: हम आए दिन ना जाने कितने ऐसे फोटो और वीडियो से दो-चार होते हैं, जिनको हम सच मान लेते हैं. ये फोटो अलग-अलग दावों के साथ शेयर किये जाते हैं. एआई के जमाने में सोशल मीडिया पर झूठ और प्रपंच फैलाना ज्यादा आसान हो गया है. जिसमें दी गई जानकारी ना सिर्फ भ्रामक होती है बल्कि सच का नामो निशान तक नहीं होता.
ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया गया है कि जिस घर में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं है, उन्हें आधार कार्ड के जरिये एक तोला मुफ्त में सोना दिया जाएगा.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि जिन घरों में सरकारी नौकरी नहीं है, उस घर के सदस्यों को आधार कार्ड के जरिये एक तोला सोना मुफ्त में मोदी सरकार के द्वारा दिया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर ‘एक तोला सोना फ्री’ के कैप्शन के साथ वायरल हो रहे इस वीडियो का प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेक किया. जिसमें यह दावा फर्जी निकला.
फैक्ट चेक में पीआईबी ने पाया कि यह वीडियो एआई के जरिये तैयार किया गया है और गलत उद्वेश्य के लिए फैलाया गया है. जबकि केंद्र सरकार के द्वारा ऐसे किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें- National Volleyball Championship: 58 टीमें, एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी! जानिए किस ग्रुप में कौन?
पीआईबी ने कहा, इंस्टाग्राम पर sanjay_annu_sahu” नामक अकाउंट द्वारा साझा किया गया वीडियो में किया गया दावा फर्जी है. पीएम मोदी का यह वीडियो एआई तकनीक से तैयार किया गया है. केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना की घोषणा नहीं की है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे फर्जी और सनसनीखेज दावों से सतर्क रहें. किसी भी सरकारी योजना की जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जांचे और असत्यापित कंटेंट शेयर करने से बचें.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…